फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सीएम ने मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन किया

सीएम ने मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन किया

Mon, 26 Feb 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन किया
सीएम ने मल्टीपर्पज हॉल और दो सब-स्टेशनों का किया उद्घाटन
विज्ञापन


- एक छत के नीचे मिलेंगी बैडमिंटन, बाक्सिंग, वॉलीबाल, जिमनास्टिक, टेनिस, स्केटिंग की सुविधा
- सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 32 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपर्पज हॉल तैयार

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रविवार को प्रदेश के सीएम मनोहर लाल ने मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन किया। अब एक छत के नीचे खिलाड़ियों को आठ इनडोर गेम्स की सुविधाएं मिलेंगी। ये हॉल कांप्लेक्स में 32 करोड़ रुपये की लागत से तैयार करवाया है। इस मौके पर पंचकूला के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अनूठा भवन खिलाड़ियों के लिए एक तोहफा होगा। इसमें चार हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है, जिसमें बैडमिंटन, बाक्सिंग, वॉलीबाल, जिमनास्टिक, टेनिस, स्केटिंग इत्यादि खेलों की सुविधाएं होगी। उन्होंने कहा कि इस खेल भवन के बनने से पंचकूला में बड़े खेलों का आयोजन संभव हो सकेगा, जिससे यहां लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। ये हॉल 82 मीटर लंबा और 64 मीटर चौड़ा है।
बता दें कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने एक प्राइवेट कंपनी को इसके निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी थी। काम पांच दिसंबर, 2014 को शुरू हुआ था। कंपनी को इसे 18 माह में तैयार कर हुडा को सौंपना था, करीब 3 साल का समय लग गया।
विज्ञापन


आठ इंडोर गेम्स की सुविधा मिलेगी खिलाड़ियों
मल्टीपर्पज हॉल में आठ इंडोर गेम्स की सुविधा मिलेंगी। इनमें रेसलिंग हॉल, वॉलीबाल, बास्केटबाल, जिमनास्टिक, जूडो, टेबल टेनिस, जिम्नेजियम हॉल, सोना बाथ शामिल हैं। बरसात और गर्मी में होने वाली परेशानियों से जिले और प्रदेश के खिलाड़ियों को राहत मिलेगी। अक्सर मुकाबलों के दौरान बरसात होने पर खेल बंद करवाना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा मल्टीपर्पज हॉल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बनाया गया है। इसके अलावा फरीदाबाद में भी एक मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का हॉल फरीदाबाद के मल्टीपर्पज हॉल से भी बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, साढ़े चार लाख लोगों को मिलेगी बिजली की सुविधा
इस मौके पर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड द्वारा 29.38 करोड़ व 22.26 करोड़ रुपये की राशि से निर्मित पंचकूला सेक्टर-32 और पिंजौर में 220-220 केवी के सब-स्टेशनों का उद्घाटन भी किया है। इससे साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली का लाभ होगा। इस मौके पर अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद रतनलाल कटारिया ने मुख्यमंत्री का विशेषतौर पर आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बिजली की सप्लाई की स्थिति बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed