फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   कॉलोनियों का होगा पुनर्वास

कॉलोनियों का होगा पुनर्वास

Wed, 21 Feb 2018 01:37 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
कॉलोनियों का होगा पुनर्वास
जिले में कॉलोनियों का होगा पुनर्वास
विज्ञापन

- राजीव कालोनी, खड़क मंगोली और इंदिरा कालोनी में रहने वालों के लिए बनेंगे 5000 फ्लैट
- सेक्टर-20, 26-28 में बने आशियाना की किश्तों को भी कम किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हरियाणा सरकार की ओर से जिले की राजीव कालोनी, इंदिरा कालोनी और खड़क मंगोली के निवासियों के लिए जल्द ही पंचकूला में 5000 फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। स्लम बस्तियों के पुनर्वास का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया, जिन्होंने जल्द से जल्द गरीबों के पुनर्वास के लिए फ्लैटों के निर्माण के निर्देश दिए हैं। पीपीपी मोड के तहत इस परियोजना की शुरुआत की जाएगी। विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर-छह स्थित हुडा फील्ड हॉस्टल में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए ये जानकारी दी।
विधायक ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से संबंधित समस्याओं को लेकर उन्होंने खुद मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस संबंध में 19 फरवरी को प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों से बैठक कर समस्याओं के समाधान को निर्णय लिए गए थे।
विज्ञापन


कलाग्राम की तर्ज पर सेक्टर-24 में बनेगा पार्क
वहीं, सरकारी जमीन से कब्जे भी हटाने की शुरुआत कर दी गई है। घग्गर पार के सेक्टर-24 में प्राधिकरण की ओर से सुंदर झील बनाने की घोषणा की गई थी। जमीन की जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि पानी का रिसाव होगा, इसलिए झील का निर्माण किया जाना उचित नहीं होगा। अब यहां चंडीगढ़ स्थित कलाग्राम की तर्ज पर एक बड़ा पार्क विकसित किया जाएगा। यहां रनिंग ट्रैक के साथ-साथ पानी के म्यूजिकल फाउंटेन की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि सेक्टर-20, 24-27 सेक्टर में एनहांसमेंट मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समीक्षा के निर्देश दिए हैं। एमडीसी से राजीव कालोनी तक के गंदे नाले में पानी की निकासी के लिए पाइप डाली जाएंगी।


कलेक्टर रेट होगा कम, शालीमार ग्राउंड को नए तरीके से किया जाएगा विकसित
पहली मंजिल पर बूथ बनाने के लिए वसूला जाने वाला शुल्क 10-15 प्रतिशत कम करने पर सहमति जताई गई। सेक्टर 20, 26-28 में बने आशियाना की किश्तों को भी कम किया जाएगा। चंडीगढ़ की तर्ज पर सेक्टर सात, नौ और 11 में रेहड़ी वालों के लिए कम कीमत पर पक्के बूथों का निर्माण कराया जाएगा। औद्योगिक क्षेत्र में एमएसएमई एक्ट के तहत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। एमडीसी में मेडिकल कॉलेज के लेआउट प्लान में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बैठक में कलेक्टर रेट मार्केट से कम करने पर भी सहमति बनी। पुराना पंचकूला के दुकानदारों के पुनर्वास के लिए जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। लंबित कोर्ट केस के मामलों का निपटारा करने लिए लोक अदालत लगाई जाएगी। सेक्टर-पांच स्थित शालीमार मॉल स्थित ग्राउंड को आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed