फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   खास खबर कालका न्यूज 2

खास खबर कालका न्यूज 2

Wed, 14 Feb 2018 01:41 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खास खबर कालका न्यूज 2
छह माह में भारत भ्रमण कर रक्तदान के लिए करेंगे प्रेरित
विज्ञापन


- श्रीनगर के लाल चौंक से शुरू किया ‘चेंज विथ वन वॉक’ अभियान
- रक्तदान का संदेश लेकर निकला दिल्ली का किरण वर्मा, 40 बार कर चुके हैं रक्तदान

अमर उजाला ब्यूरो
कालका।
रक्तदान महादान है हमें समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। यह संदेश पूरे देश में फैलाने के लिए दिल्ली के किरण वर्मा पैदल यात्रा पर निकले हुए है। कालका में पहुंचे किरण वर्मा ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान बताया कि उनके इस अभियान का नाम ‘चेंज विथ वन वॉक’ है जिसकी शुरुआत देश के 69वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2018) को श्रीनगर के लाल चौंक से हुई। उन्होंने बताया कि वह पूरे भारत का भ्रमण छह माह में करेंगे, जिसमें वह देशवासियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति अपनी लाइफ में एक बार भी रक्तदान करता है तो वह करीब डेढ़ लाख लोगों की जान बचा सकता है। किरण ने बताया कि वह कालका के बाद अब वह राजस्थान कूच करेंगे। किरण ने बताया कि श्रीनगर से शुरू हुई ‘चेंज विथ वन वाक’ कैंपेन का समापन 14 जून 2018 अंतरराष्ट्रीय ब्लड डोनेशन दिवस पर दिल्ली में होगा।

कैसे हुई अभियान की शुरुआत:
किरण ने बताया कि जब वह सात साल के थे तब कैंसर की बीमारी के चलते उनकी मां का देहांत हो गया था। जिसका उन्हें काफी गहरा सदमा लगा था तभी से उन्होंने ठान लिया था कि वह अपनी लाइफ में समाज भलाई के लिए जरूर कोई कार्य करेंगे। वहीं, 18 साल की उम्र में जब वह प्रिंटिंग में डिप्लोमा कर रहे थे, तब उन्होंने अपनी टीचर के लिए पहली बार रक्तदान किया था, जिससे उन्हें काफी संतुष्टि मिली थी तभी से उन्होंने प्रण कर लिया कि जब तक वह स्वस्थ रहेंगे तब तक स्वयं तो रक्तदान करेंगे ही साथ ही लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि वह चालीस बार रक्तदान कर चुके हैं।
विज्ञापन


सिम्पली ब्लड एप उपलब्ध करवाएगी ब्लड डोनर:
किरण ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए उन्होंने पिछले वर्ष सिम्पली ब्लड एप लांच किया है। उन्होंने बताया कि जिस मरीज को रक्त की जरूरत है वह इस एप पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि यह एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर रजिस्टर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि एप के जरिए दुनिया के किसी भी कोने में ब्लड डोनर को अपरोच कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस एप के पूरे विश्व में फिलहाल 18 हजार यूजर है वहीं, दो लाख के करीब रक्तदाताओं का ऑफ लाइन डेटा बेस भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed