{"_id":"5a80a7fd4f1c1b8c268b9b41","slug":"151838125712-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जासपुर मीट स्टोर के विरोध में उतरे पूर्व विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जासपुर मीट स्टोर के विरोध में उतरे पूर्व विधायक
Updated Mon, 12 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीट स्टोर निर्माण के विरोध में उतरे पूर्व विधायक प्रदीप
बरवाला।
जासपुर गांव में पोल्ट्री व मीट सेंटर बनने पर ग्रामीणों के बाद अब इंडियन नेशनल लोकदल के पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी भी विरोध में उतर गए हैं। रविवार को प्रदीप चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों के विरोध का इनेलो समर्थन करता है और भरोसा दिलाता है कि ग्रामीणों के इस संघर्ष में इनेलो कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा। उन्होंने कहा कि जासपुर गांव में सवर्णों की संख्या अधिक है। गांव के लोगों की आस्था उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं। आस्था से खिलवाड़ न हो, इसकी जिम्मेदारी सरकार की है, लेकिन मीट स्टोर खोलना कहीं नही कहीं धार्मिक भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ है। पहले ही हमारा क्षेत्र पोल्ट्री फार्मों के कारण नरक बना हुआ है। ऐसे में यदि अब इस प्रकार के बुचड़ खाने खोलने की सरकार परमिशन देने लग गई तो फिर भाजपा के लिए इससे शर्मनाक और भला क्या हो सकता है, जिसके राज में इस प्रकार से नियमों को ताक पर रखकर मीट स्टोर खोलने की पहल की गई है। प्रदीप चौधरी ने कहा कि 7 कनाल 16 मरले में यह पोल्ट्री सेंटर बन रहा है। क्षेत्र की पंचायतों के नुमाइंदों (सरपंचों) ने भी इसका विरोध किया है। प्रदीप चौधरी ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल विपक्ष में होने के नाते लोगों के जबरदस्ती नहीं होने देगा। यदि मीट प्लांट बंद नहीं हुआ तो इनेलो की ओर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।