{"_id":"5a78b58c4f1c1b8e238b6e4b","slug":"15178604486-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालीवूड न्यूज।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालीवूड न्यूज।
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ‘इश्क पाकीजा’ में दिखाई देगा कालका का अभिनव
- कॉलेज में हुए ड्रामे में मिली पहचान के बाद चार साल तक किया थिएटर
- जल्द ही एक मशहूर बैनर के तले बनने वाली फिल्म में भी काम करने का मिलेगा मौका
अमर उजाला ब्यूरो
कालका।
टीवी के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ में तिवारी जी की भूमिका निभा कर कालका के रोहिताश्व गौड़ और एमएस धोनी फिल्म में कप्तान धोनी के मित्र का रोल प्ले कर कालका के ही संदीप नाहर जहां फिल्मी दुनिया में क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं, वहीं अब कालका का एक अन्य युवा भी अपनी प्रतिभा के सहारे मुंबई में अपने माता-पिता के साथ क्षेत्र का नाम रोशन करने जा रहा है। कालका में रिमझिम कांत ट्रेडर्स के नाम से दुकान चलाने वाले प्रवीण कांत का बेटा अभिनव जल्द ही जीटीवी पर प्रसारित होने वाले एक नये धारावाहिक ‘इश्क पाकीजा’ में नजर आएगा।
कॉलेज में एक ड्रामे के दौरान मिली पहचान
कालका से मुंबई तक के अपने सफर के बारे में जानकारी देते हुए 25 साल के अभिनव ने बताया कि उन्होंने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पिंजौर के डीपीएस से की। उन्होंने बताया कि उन्हें शुरू से ही एक्टिंग और म्यूजिक का शौक था और वे इसी क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि वे शुरू से ही विभिन्न प्रकार की कल्चरल एक्टिविटी में भाग लेते रहते थे। उन्होंने बताया कि सही मायने में अभिनय के क्षेत्र में उनको पहचान कॉलेज में हुए एक ड्रामा के बाद मिली। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने की ठान ली। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने लगभग चार साल तक थिएटर किया। उन्होंने बताया कि उनके परिजन उन्हें एक्टिंग के क्षेत्र में नहीं जाने देना चाहते थे तथा उनके भविष्य को लेकर चिंतित थे। लेकिन काफी जिद करने के बाद उनके परिजन उनकी इस बात को मान गए।
कम समय में हासिल किया बड़ा मुकाम
परिजनों को मनाने के बाद वे मार्च 2017 में अपनी मंजिल की तलाश के लिए मायानगरी मुंबई की ओर निकल पड़े। उन्होंने बताया कि वे मुंबई आ तो गए थे, लेकिन अब उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि शुरूआत कहां से की जाए। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रारंभिक दिनों में काफी मेहनत की व ऑडिशन देते रहे। उन्होंने बताया कि आखिर उनकी मेहनत रंग लाई व उन्हें छोटे-मोटे रोल मिलने शुरू हो गए। उन्होंने बताया कि जल्द ही उन्हें एक मशहूर बैनर के तले बनने वाली फिल्म में भी काम करने का मौका मिलेगा, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। वहीं अभिनव की इस उपलब्धि से उनका परिवार भी काफी खुश है।
विज्ञापन
सोनी चैनल पर प्रसारित ‘सीआईडी’ में भी किया काम
अब तक काफी विज्ञापनों में काम कर चुके अभिनव ने बताया कि वे वेब सीरीज में भी रोल प्ले कर चुके हैं हाल ही में उन्हें सोनी टीवी के प्रसिद्ध नाटक सीआईडी में भी अभिनय करते देखा गया था। इसके अलावा दंगल चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘क्राइम अलर्ट’, एंड टीवी पर प्रसारित कार्यक्रम ‘वारिस’ में अपने अभिनय का दमखम दिखा चुके हैं। वहीं एक्ट-टू डाइट पॉपकार्न, किंगफिशर, टाइगर बाम जैसे सरीखे ब्रैंड के विज्ञापनों में काम कर चुके हैं।