फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   मंडी में पॉलीथीन का इस्तेमाल करने पर होगी कार्रवाई

मंडी में पॉलीथीन का इस्तेमाल करने पर होगी कार्रवाई

Mon, 05 Feb 2018 01:40 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
मंडी में पॉलीथीन का इस्तेमाल करने पर होगी कार्रवाई
मंडी में पॉलीथिन का इस्तेमाल करने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

- रंगीन लाइट से ग्राहकों को नहीं कर सकेंगे भ्रमित, होगा चालान
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सप्ताह के अलग-अलग दिन, लगने वाली साप्ताहिक मंडी में साफ-सफाई और नीली-पीली रोशनी का इस्तेमाल करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए मार्केट कमेटी की ओर से चालान किए जा रहे हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि मंडी लगने के बाद भी वहां गंदगी न रहे और ग्राहकों को रंगों से भ्रमित न किया जा सके। सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से इस संबंध में लिखे गए पत्र का मार्केट कमेटी ने जवाब दिया है। इस पत्र में बोर्ड ने बताया है कि पिछले साल भी एक वर्ष के दौरान पॉलीथिन बैग का इस्तेमाल करने के मामले में 84 चालान किए गए थे जबकि इस साल भी यह सिलसिला जारी है।

अगर रंगीन लाइट का इस्तेमाल कर खराब सब्जियों को मंडी में बेचने की शिकायतें मिलती हैं तो इस पर भी कार्रवाई की जा रही है। सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेजीडेंट एसके नैयर का कहना है कि सब्जियों को बेचने के लिए अगर रंगीन लाइटें जलाई जाती हैं तो इससे उपभोक्ता भ्रमित होते हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए, ताकि ग्राहकों को भी नुकसान न हो। मंडी लगने के अगले दिन होने वाली साफ-सफाई के बाद शेष दिनों में सफाई न करने को भी गंभीरता से लेते हुए रोजाना साफ-सफाई के आदेश दिए गए हैं। पंचकूला, कालका की सभी मंडियों में साफ-सफाई रहने से ग्राहकों को परेशानियों को सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों पर भी शिकंजा कसेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed