फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   स्पैशल न्यूज।

स्पैशल न्यूज।

Sat, 13 Jan 2018 12:54 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
स्पैशल न्यूज।
ओरियां गांव में बाघ के जोड़े की दहशत से गावंवासी खौफजदा
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने बाघ के जोड़े को देखने का किया दावा
- वाइल्ड लाइफ अधिकारी बोले, हो सकता है तेंदुआ
अमर उजाला ब्यूरो
कालका।
गांव ओरीयां में बाघ की दहशत से गांववासियों में भय का माहौल बना हुआ है। आलम यह है कि गांव वासी देर शाम को घर से निकलने पर भयभीत रहने लगे हैं इतना ही नहीं, अधिकांश अभिभावक अपने बच्चों को बाहर खेलने के लिए भेजने से भी कतरा रहे है। गांव वासी शेर सिंह ने बताया कि उनका घर ओरियां गांव में प्राइमरी स्कूल से कुछ दूरी पर है। वीरवार को करीब पांच बजे जब वह अपने घर के साथ लगते अपने खेतों में निकले तो उन्होने देखा कि बाघों का एक जोड़ा दहाड़ता हुआ दूसरी ओर से निकला। उन्होंने बताया कि करीब आधे घंटे बाद जब वह अपने घर चले गए तो दोबारा बाघों का जोड़ा उनके घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर खेतों में आकर बैठ गया जोकि काफी देर तक उक्त स्थान पर बैठा रहा, उन्होंने बताया कि यह नजारा उनके साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों ने भी देखा। शेर सिंह ने बताया कि रात करीब आठ बजे तक बाघों का जोड़ा वहां बैठा रहा, जिसे वह टार्च की रोशनी से देखते रहे, लेकिन आठ बजे के बाद बाघों का जोड़ा गायब हो गया। उन्होंने बताया कि बाघों के जोड़े के भय से उनके पारिवारिक सदस्य घबराए हुए है तथा वह अपने दुधारू पशुओं को घर के बेड़े की बजाय घर के अंदर ही बांध रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी उन्होंने वाइल्ड लाइफ व वन विभाग को भी दे दी है।

बाघों का जोड़ा पहले भी कर चुका है जानवरों पर हमला:
शेर सिंह ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले बाघ उनके घर में बंधे हुए कुत्ते को उठा ले गया था। उन्होंने बताया कि उस दौरान देर रात अचानक उनके बेड़े में घूम रहा उनका कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगा, लेकिन जैसे ही शेर सिंह का परिवार बाहर आया तब तक बाघ उनके कुत्ते को उठाकर ले जा चुका था। उन्होंने बताया कि इस घटना के दो-तीन दिन बाद उनके रिश्तेदार महावीर राणा के कुत्ते को भी बाघ गांव से उठा ले गया था तथा इस दृश्य को गांव के कई लोगों ने देखा भी था।
विज्ञापन


उधर, जब इस बारे में वाइल्ड लाइफ गार्ड रामकेश से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस बाबत आज ग्रामीणों ने फोन पर सूचना दी थी, कल मौका देखकर तहकीकात की जाएगी। साथ ही वाइल्ड लाइफ अधिकारी जयवीर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने बताया कि इस एरिया मेें बाघ नहीं है हो सकता है तेंदुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed