फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   गीले कूड़े से हर माह तैयार होगा 90 क्विटल कंपोस्ट

गीले कूड़े से हर माह तैयार होगा 90 क्विटल कंपोस्ट

Thu, 04 Jan 2018 02:37 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
गीले कूड़े से हर माह तैयार होगा 90 क्विटल कंपोस्ट
गीले कूड़े से हर माह तैयार होगी 90 क्विटल कंपोस्ट खाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
नगर निगम पंचकूला हरियाणा का पहला का पहला ऐसा निगम बन जाएगा, जहां शहर से निकलने वाले गीले कूड़े से कंपोस्ट तैयार किया जाएगा। इसके लिए दो मशीनें खरीदी जा रही हैं, जिससे कंपोस्ट तैयार किया जाएगा। नगर निगम की ओर से शहर से रोजाना निकलने वाले गीले कचरे से कंपोस्ट तैयार की दिशा में पहल की जा रही है।

नगर निगम की ओर से खरीदी जाने वाली मशीनें सेक्टर-सात और सेक्टर-21 में रखी जाएंगी। यहां शहर के सेक्टरों और कॉलोनियों से इकट्ठा होने वाले कूड़े से कंपोस्ट तैयार की जाएगी। नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग ने बताया कि निगम आयुक्त राजेश जोगपाल ने इसके लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। इससे तैयार होने पर कंपोस्ट की बिक्री की जाएगी। रोजाना इन मशीनों के जरिये करीब पांच क्विंटल के करीब 300 किलो यानि हर माह करीब 90 क्विंटल खाद तैयार कर इसकी बिक्री की जाएगी। जल्द ही दोनों सेक्टरों में मशीनें लगाई जाएंगी, जहां कूड़ा इकट्ठा करने के बाद इससे कंपोस्ट तैयार किया जाएगा। ओपी सिहाग ने बताया कि स्वच्छता अभियान में अच्छी रैंकिंग लाने के लिए यह मशीन मील का पत्थर साबित होगी। निगमायुक्त ने बताया कि 66 करोड़ रुपये की लागत से सॉलिड वेस्ट प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed