फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   टूरिस्ट बस व ट्रक की टक्कर में छह विद्यार्थी समेत नौ घायल

टूरिस्ट बस व ट्रक की टक्कर में छह विद्यार्थी समेत नौ घायल

Mon, 25 Dec 2017 09:21 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
टूरिस्ट बस व ट्रक की टक्कर में छह विद्यार्थी समेत नौ घायल
टूरिस्ट बस व ट्रक की टक्कर में 6 विद्यार्थी समेत 9 लोग घायल
विज्ञापन

-बस की डीजल टैंक में लगी आग, फायर ब्रिगेड न बुझाई
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर धुंध के चलते हुए हादसे में 6 विद्यार्थी और तीन व्यक्ति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह चेन्नई की एक टूरिस्ट बस मनाली से दिल्ली जा रही थी। जैसे ही वह बागवाली गांव से आगे पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्रक से इसकी टक्कर हो गई। हादसे में बस ड्राइवर सहित बस में सवार रफी, सैजाद, नाइजम, आसिफ, रहमान, इलियास सहित 6 विद्यार्थी घायल हो गए। इसके अलावा इस घटना में ट्रक ड्राइवर विपन व देवेन्द्र निवासी हिमाचल भी घायल हो गए। जिनको प्राथमिक सामुदायिक केन्द्र शहजादपुर पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिविल अस्पताल अंबाला रेफर कर दिया गया। बस ड्राइवर व एक अन्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुररानी भेजा गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सेक्टर-6, पंचकूला रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वहीं, हादसे के दौरान बस के फ्यूल टैंक में आग भी लग गई थी। लेकिन फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही रायपुररानी और शहजाद पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला है हाईवे का निर्माण कार्य जारी होने के कारण ट्रक गलत दिशा से आ रहा था। इस कारण यह हादसा हुआ है। लोगों का कहना है कि निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की ठीक की जाए। जिससे हादसों पर रोक लगे। बता दें कि दो दिन पहले भी एक ऐसा ही हादसा हुआ था। हादसे में कार चालक की मौत हो गई थी, जबकि ट्रैक्टर पलटने से चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed