{"_id":"5a1d8e994f1c1b87698be780","slug":"151188661111-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी के मौसम में बिना शीशे के चल रही एक प्राईवेट स्कूल बस।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी के मौसम में बिना शीशे के चल रही एक प्राईवेट स्कूल बस।
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी के मौसम में बिना शीशे के चल रही स्कूल बस
-बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहा स्कूल प्रबंधन
बरवाला।
शिव गौरव पब्लिक स्कूल की बस का पिछला शीशा नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि पुलिस व न्यायालय ने स्कूल बसों के लिए गाइड लाइन जारी की है। स्कूल प्रबंधन उन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर रहा है। बच्चों के अभिभावक खेमराज, पिंकी, रामसिंह, राजिन्द्र, मनजीत सिंह, तरसेम, काका राम, गुरप्रीत सिंह व जस्सी ने बताया कि उनके बच्चे शिव गौरव पब्लिक स्कूल में स्कूल की बस में पढ़ने जाते हैं, लेकिन जिस बस में बच्चे जाते हैं उस बस का पीछे का शीशा कई महीने से टूटा है। जिससे इस सर्दी के मौसम में बच्चों का सर्दी व धूल मिट्टी से बुरा हाल हो रहा है, लेकिन स्कूल प्रशासन को बस में सफर करने वाले बच्चों की कोई परवाह नहीं है। इन लोगों ने कहा कि बस के टूटा शीशा ठीक करवाने के लिए स्कूल प्रबंधन से कई बार कहा, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसको लेकर बच्चों के परिजनों में स्कूल प्रबंधन व प्रशासन के खिलाफ रोष पनप रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनके बच्चों के साथ कोई घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की होगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी एक शिकायत आज बरवाला पुलिस चौकी में भी दी है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर नैब सिंह ने कहा कि समय-समय पर स्कूल बसों की चेकिंग की जाती है। अगर किसी स्कूल बस के चालक व प्रबंधक द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है तो जल्द ही उसकी चेकिंग कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस बारे में जब स्कूल प्रबंधक सुनीता से बातचीत की गई तो उन्होंने जल्द ही बस का शीशा ठीक करवाने का आश्वासन दिया।