{"_id":"5a1ae5074f1c1b69678be322","slug":"151171212610-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में-प्रसिद्ध डांस गुरु धर्मेश होंगे मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में-प्रसिद्ध डांस गुरु धर्मेश होंगे मुख्य अतिथि
Updated Sun, 26 Nov 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डांस फीवर का ग्रैंड फिनाले, डांस गुरु धर्मेश करेंगे शिरकत
पंचकूला। शहर के डांस के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। जाने माने डांसर, कोरियोग्राफर, डांस प्लस, डीआइडी एवं एबीसीडी फेम धर्मेश तीन दिसंबर को पंचकूला में होंगे। वह इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले डांस फीवर के मुख्यातिथि होंगे। आयोजक मतिंदर सिंह जस्सी एवं प्रतिमा कौर (प्रीति) एवं रत्ती नरुला ने बताया कि डांस फीवर के ग्रैंड फिनाले में 60 लाख रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार इस डांस फीवर के लिए 29 नवंबर को बाल भवन सेक्टर-23 चंडीगढ़ में ऑडिशन लिए जाएंगे, जिसमें जूनियर ग्रुप में 4 से 16 साल के बच्चे ऑडिशन दे सकेंगे। जबकि सीनियर ग्रुप में 17 से ऊपर की आयु के युवाओं का ऑडिशन होगा। मतिंदर सिंह जस्सी ने बताया कि धर्मेश पहली बार पंचकूला आ रहे हैं। बच्चे और युवा डांसरों के लिए यह बहुत सुनहरा मौका है। संभावना है कि यदि किसी की परफार्मेंस धर्मेश को अच्छी लगे, तो वह उसे अपने साथ ले जाने का ऑफर भी दे सकते हैं। इसका सेमीफाइनल 30 नवंबर को 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।