फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   जिला स्केटिंग चैंपियन का समापन, चुने गए स्केटर्स को मिलेगा राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में खेलने का मौका

जिला स्केटिंग चैंपियन का समापन, चुने गए स्केटर्स को मिलेगा राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में खेलने का मौका

Sun, 26 Nov 2017 09:30 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
जिला स्केटिंग चैंपियन का समापन, चुने गए स्केटर्स को मिलेगा राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में खेलने का मौका
रोलिंग टाइगर्स का 20 में 19 चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा
विज्ञापन

-जिला स्केटिंग चैंपियन का समापन, चुने गए स्केटर्स को मिलेगा राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में खेलने का मौका
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
रोलिंग टाइगर अकादमी के स्केटर ने पंचकूला डिस्ट्रिक्ट स्केटिंग चैंपियनशिप में क्लीन स्वीप किया है। अकादमी के स्केटर ने 20 में से 19 ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया। सेक्टर 16 के ब्लू बर्ड स्कूल में हुई इस चैंपियनशिप में पंचकूला जिले के ढाई सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैंपियनशिप से चुने गए खिलाड़ियों को गुरुग्राम में होने वाली पंचकूला स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा। रविवार को विजेता स्केटर्स को पंचकूला डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की प्रेसिडेंट रजनी थरेजा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। लड़कियों की अंडर-4 क्वाड कैटेगरी में रेयांश और लड़कियों में ब्रह्मजोत कौर को चैंपियन ट्रॉफी मिली। वहीं, अंडर-6 कैटेगरी में जहांन और अश्वी चैंपियन बने। लड़कों की अंडर-6 इन लाइन कैटेगरी में प्रणव और लड़कों के अंडर-8 क्वाड कैटेगरी में जयभव और लड़कियों में रायना को चैंपियन ट्रॉफी मिली। जबकि लड़कों की इन लाइन कैटेगरी में अंडर-8 वर्ग में अनय और लड़कियों में अनाहिता चैंपियन बने, अंडर-12 कैटेगरी में आदित्य पाटिल और लड़कियों में चाहत ग्रोवर को चैंपियन ट्रॉफी मिली। इनलाइन कैटेगरी में आर्यवीर और सांची चैंपियन बने। लड़कों के अंडर-16 आयु वर्ग में आदित्य डबास ओर संयम गुप्ता को चैंपियन ट्रॉफी मिली। इस कैटेगरी में लड़कियों में अक्षिता शौरी को चैंपियन घोषित किया गया। अंडर-16 इनलाइन लाइन कैटेगरी में आदिश्री चैंपियन बनीं और अंडर-19 आयु वर्ग में आर्यन पाल को चैंपियन बने।

स्केटिंग कोच चंदर सिंग्ला ने बताया कि दो दिवसीय स्केटिंग चैंपियनशिप में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को गुरुग्राम में 22 से 24 दिसंबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed