{"_id":"59d53a4a4f1c1b9d538b5b05","slug":"15071463669-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पार्क किए वाहनों को किया जाएगा टो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पार्क किए वाहनों को किया जाएगा टो
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चालकों के चालान काटे
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे। गौरतलब है कि शहर में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालक विशेष कर ऑटो और मैक्सी कैब चालकों की मनमानी बढ़ती जा रही है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान करने के दौरान एक ऑटो को रोककर उससे जब ट्रैफिक इंस्पेक्टर द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी मांगी तो उसके पास दोनों ही नहीं थी। इसके अलावा ऑटो चलाने से संबधित अन्य डॉक्यूमेंट भी उसके पास नहीं थे। जब उसकी उम्र पूछी गई तो तो वह अंडर एज था। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि उसके ऑटो को इंपाउंड कर लिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि अवैध पार्क होने वाले वाहन पुलिस उठाकर ले जाएगी। इस पर काम चल रहा है।
शहर में अवैध पार्किंग रोकने में पुलिस फेल
अक्सर रोड पर अपने वाहन पार्क करने वाले चालकों के साथ पिंजौर कालका रोड पर स्थित दुकानों और शो रूम पर सामान लेने आने वाले वाहन चालक बिना परवाह किए अपने वाहन सड़क पर ही पार्क कर देते हैं। रोड पर वाहन पार्क करने वाले चालकों की संख्या मुख्य बाजार पिंजौर में अक्सर दिखाई दे जाती है। हालांकि कि ट्रैफिक पुलिस मल्लाह चौक और थाने के पास टी प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस अक्सर चालान काटते दिख जाती है। लेकिन शहर में रोड और रोड किनारे अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर अपना शिकंजा कसने में असमर्थ दिखाई देती है।
जब इस संबध में ट्रैफिक एसएचओ पंचकूला सुरेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अवैध पार्किंग करने वालों वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए टो करने वाली गाड़ी जल्दी ही पिंजौर शहर में उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से भी आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों के सामने रोड पर वाहनों को खड़ा न होने दें।