फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पार्षदों ने जताया विरोध

पार्षदों ने जताया विरोध

Tue, 26 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
पार्षदों ने जताया विरोध
विकास कार्य ठप होने से नाराज मेयर और पार्षदों ने दिया धरना
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों पर फंड होने के बावजूद फाइलें रोकने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
विकास कार्य न होने के खिलाफ सोमवार को नगर निगम की मेयर सहित अन्य पार्षदों ने नगर निगम दफ्तर के सामने धरना के जरिये रोष जताया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि फंड होने के बावजूद निगम के अधिकारियों ने विकास कार्यों से संबंधित फाइल रोक दी है।, जिससे विकास की रफ्तार और धीमी हो गई। बार-बार अधिकारियों के तबादले के कारण सड़कों की रीकारपेटिंग, सफाई कर्मियों की नियुक्ति, डंपिंग ग्राउंड को शिफ्ट करने सहित अन्य विकास कार्यों में दिक्कतें पेश आ रही हैं।

पिछले कई महीने से पंचकूला में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं, जिससे आम लोगों के लिए सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो गया है।
इस मौके पर मेयर उपिंदर कौर आहलुवालिया, पार्षद भावना गुप्ता, लिली बावा सहित अन्य पार्षदों ने कहा कि रुके हुए विकास कार्यों की वजह से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बार बार इससे संबंधित मुद्दे उठाए जाते रहे हैं, बावजूद इसके कोई पहल नहीं की जा रही है। इस मौके पर मौजूद आरडब्ल्यूए सदस्यों ने भी पानी के रेट में बढ़ोतरी, घग्गर नदी पर सब सरफेस डैम लगाने सहित अन्य मांगें पूरी नहीं किए जाने पर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed