फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बालिवूड न्यूज्।

बालिवूड न्यूज्।

Tue, 26 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
बालिवूड न्यूज्।
काबिल बनें सक्सेस खुद आपके पीछे भागेगी: गौड़
विज्ञापन

कालका कालेज पहुंचे मनमोहन तिवारी ने पुरानी यादें की ताजा
अमर उजाला ब्यूरो
कालका।
यह वही कालेज है, जहां कभी हम भी मस्ती करते थे। वही कैंटीन, वही रास्ता, वही आबोहवा। यहां पर ही हमने गीत गाए थे, ओर यहीं से ही उपजी थी रोमांस की धारा। यह बात हास्य धारावाहिक भाभी जी घर पर हैं के कलाकार मनमोहन तिवारी (रोहिताश्व गौड़) ने कालका कॉलेज में कहे। वह सोमवार को कालेज में पुरानी यादों को तरोताजा करने पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ पत्नी रेखा गौड़ भी थी। इस दौरान रोहिताश्व गौड़ ने कालका कालेज व कालका के सरकारी स्कूल में बिताए पल साझे किए। रोहिताश्व ने बताया कि हमें अपने बच्चों को स्ट्रेस नहीं देना चाहिए, बल्कि जिस फील्ड में वह जाना चहाते हैं, उसमें सहयोग करना चाहिए। गौड़ ने बताया कि इंसान का जिस फील्ड में टैलेंट होता है, उसे उस ही फील्ड में ही आगे जाना चाहिए। अगर आप कोशिश करोगे तो पूरी कायनात आप को उस मुकाम तक पहुंचाने की शिद्दत में जुट जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अनधिकृत प्रवेश से दूरी बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि आप काबिल बनें सक्सेस खुद आपके पीछे दौड़ेगी। गौड़ ने बताया कि उन्होने 1983 में कालका कालेज में बीए में प्रवेश किया तथा 1986 में यहां से पास आउट हुए। वहीं रोहिताश्व की पत्नी डा. रेखा गौर ने बताया कि हर साल शिमला में आल इंडिया आर्टिस्ट ऐसोसिएशन की ओर से विश्व स्तरीय नाट्य प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं, जहां रोहिताश्व करीब हफ्ताभर वहां मौजूद रहते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह वहां अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं। इस अवसर पर कालेज स्टाफ ने रोहिताश्व गौड़ को सम्मानित भी किया। वहीं कालेज के विद्यार्थी व कालेज स्टाफ ने रोहिताश्व गौड़ के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed