{"_id":"59c56c184f1c1be7478b458b","slug":"150611052515-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुररानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुररानी
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंट्रोल्ड एरिया एक्ट के खिलाफ डालेंगे जनहित याचिका: बंसल
रायपुररानी। कस्बे के खेड़ा शिव मंदिर परिसर में खंड के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लॉक प्रधान विजय मोहन वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता व मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन विजय बंसल ने मुख्य रूप से पहुंच संगठन बारे चर्चा की व भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियां बताईं। बंसल ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार व हलका कालका पार्टी की विधायक होने के बावजूद कोई विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। हर वर्ग सरकार से तंग है। बैठक में पहुंचे अन्य क्षेत्रवासियों ने विजय बंसल को 2006 से लगे कंट्रोल्ड एरिया एक्ट को हटाने बारे मांग पत्र दिया। इस पर बंसल ने बताया कि प्रदेश सरकार को नोटिस भेजा है, जल्द ही इस समस्या बारे में हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। बैठक में जिला परिषद सदस्य फोम लाल, नरेंद्र शर्मा सरपंच हंगोला, ब्लाक समिति के पूर्व सदस्य शाम मंगल, जसपाल राना हरीपुर, राकेश टिनू, अमर सिंह चेची, कुलदीप गर्ग पंच, अनिल शर्मा जासपुर, कमालदीन सुल्तानपुर, केएस नागरा, कर्म चंद सैनी, रामबीर मौजूद रहे।