फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   स्पैश्ल कवरेज

स्पैश्ल कवरेज

Thu, 21 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
स्पैश्ल कवरेज
काली माता मंदिर रोड पर भारी औद्योगिक वाहनों की एंट्री बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कालका।
नवरात्र के लिए पुलिस व मंदिर प्रशासन ने तैयारी कर ली है। वीरवार से आश्विन नवरात्र प्रारंभ होने जा रहे हैं। मंदिर को रंगबिरंगी लाइटों से सुशोभित किया गया है, जिसकी सुंदरता देखते ही बन रही है। वहीं अश्विन नवरात्र के चलते वीरवार से काली माता मंदिर रोड भक्तों के जयकारों से गुंजाएमान हो उठेगा।
माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड कालका-पंचकूला के सचिव सत्यनारायण वर्मा ने बताया कि नवरात्र के प्रारंभ में मंदिर का समय सुबह 4 से रात 10 बजे का रखा है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती तादात देखते हुए समय अवधि को भी बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रैफिक से निपटने के लिए पूरी तैयारी
नवरात्र के दौरान पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर में कर्मचारी तैनात किए हैं। इसके अलावा सुबह से रात तक कालका बाजार में भारी औद्योगिक वाहनों पर रोक लगाने के लिए जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। ताकि काली माता मंदिर वाले मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या सामने न हो। कालका एसएचओ अजीत सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कालका मंदिर व आसपास के एरिया में पुलिस के करीब 25 पुलिस कर्मी वर्दी और सिविल ड्रेस में हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि काली माता मंदिर रोड पर सुबह 8 से लेकर रात देर रात्रि तक भारी वाहनों एंट्री नहीं होगी। नवरात्रों के दौरान पुलिस मील चुगीं, रामबाग रोड, गांधी चौक, कालका-परवाणू बैरियर पर नाके भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को मिलेगी फर्स्ट-एड सुविधा
मंदिर में दूर-दराज से भारी संख्या में भक्त शीश नवाने पहुंचते हैं। जिसके चलते किसी भक्त को किसी प्रकार की चोट लगने पर तुरंत उपचार मुहैया कराने के लिए मंदिर में डिस्पेंसरी सेवा भी उपलब्ध रहेगी।


सूचना केंद्र स्थापित
भारी तादाद में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचते हैं, ऐसे में देखा गया है कि किसी न किसी भक्त का कोई परिजन एवं बच्चे राह भटक जाते हैं या कीमती वस्तु, समान खो जाता है, जिसके मद्देनजर मंदिर में सूचना केंद्र भी बनाया है, जोकि अनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं की सहायता करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed