{"_id":"59c2c78e4f1c1b20688b5acc","slug":"15059373281019-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय महिला अंडर -19 लीग क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय महिला अंडर -19 लीग क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा ने जम्मू कश्मीर को 144 रन से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सेक्टर-6 स्थित हंसराज पब्लिक स्कूल में बुधवार को अखिल भारतीय महिला अंडर -19 लीग क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज किया गया। इसकी शुरुआत हरियाणा सरकार के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने किया। इस दौरान उन्होंने महिला खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व कप के फाइनल में पहुंचकर महिला क्रिकेट टीम ने खिलाड़ियों को प्रेरणा दी है। देश की लड़कियों को सभी खेलों मे बढ़कर भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया।
इस मौके पर हरियाणा महिला क्रिकेट वेलफेयर एसोसिएशन की प्रधान जया भारद्वाज और महासचिव अमरजीत कुमार ने सभी विशेष अतिथियों का स्वागत किया।
हंसराज पब्लिक स्कूल में आयोजित पहले मैच में हरियाणा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर टीम ने 220 रन बनाए। इस मुकाबले में टीम की ओर से डॉली और शालिनी 40-40, राधाचंद ने 30, अंजली ने 25 रन बना टीम को मजबूत रखा। जबकि सोनिका ने 23 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं नैंसी ने दो विकेट 18 रन, आरती ने दो विकेट लेकर 51 रन दिए। जवाब में जम्मू कश्मीर की टीम 86 रन पर ही सिमट गई। टीम की ओर से सोनिका ने 23 काजल ने 10 रन का योगदान दिया। वहीं डॉली ने 3 विकेट देकर 16 रन दिए।
दूसरे मैच में मध्यप्रदेश ने चंडीगढ़ को 5 विकेट से हराया
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल सेक्टर 16 मे हुए दूसरे मैच में मध्यप्रदेश ने चंडीगढ़ को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ ने 19.2 ओवर में 89 रन बनाए। चडीगढ़ से शम्मी ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। वहीं मध्यप्रदेश की टीम से शारदा ने 24 रन देकर 4 ,ज्योति ने 11 रन देकर दो विकेट हासिल किए। जवाब में मध्यप्रदेश की टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना कर मैच जीत लिया। सपना ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। जबकि चंडीगढ़ की तरफ से गेंदबाजी में सम्मी और अंजली ने 2-2 विकेट लिए। चंडीगढ़ की सम्मी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।