{"_id":"599c7a054f1c1b61038b46b4","slug":"150342710112-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले तीन दिनों तक मुश्किलों से भरा होगा पंचकूला का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले तीन दिनों तक मुश्किलों से भरा होगा पंचकूला का सफर
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 और 25 को बंद रहेंगे पंचकूला के शिक्षण संस्थान
डेरा मुखी की पेशी को लेकर प्रशासन का फैसला
अगले तीन दिनों तक मुश्किलों से भरा होगा पंचकूला का सफर
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के साध्वी मामले में 25 अगस्त को फैसले की तारीख को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन 24 और 25 अगस्त को शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूल और कॉलेज को बंद रखने का फैसला लिया है। जबकि वकीलों ने भी तीन दिनों तक वर्क सस्पेंड करने का फैसला लिया है। पंचकूला की उपायुक्त गौरी पराशर जोशी ने बताया कि स्कूल और कॉलेज के छात्रों और अभिभावकों को परेशानी न हो, इसलिए दो दिन स्कूल व कॉलेज बंद रखे जाएंगे। हालांकि रिहर्सल के दिन मंगलवार को माजरी चौक से बेला विस्टा तक की सड़क बंद किए जाने से दोपहर बाद हुई स्कूली बसों को भी अंदर सेक्टर-दो की तरफ जाने की इजाजत नहीं दी जा रही थी, नतीजतन उन्हें काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ा। इस वजह से बसों में बैठे बच्चों को परेशानियां उठानी पड़ी।
रूट डायवर्जन, जाम से जूझते रहे पूरे दिन लेाग
पहले ही पांच रूटों को दो दिनों के लिए बंद रखने की घोषणा की गई है जबकि शाम के वक्त भी कुछ रूटों पर वाहनों को डायवर्ट किए जाने की वजह से परेशानी बनी रही। अगले तीन दिनों के दौरान पंचकूला के अंदर और आसपास के सभी क्षेत्रों से आने जाने वालों को तकलीफों से जूझना पड़ेगा। सूरजपुर टोल प्लाजा के पास ही ऑटो को वापस भेज दिया जा रहा है जबकि ओल्ड पंचकूला के पास भी नाके लगे होने से पिंजौर-कालका वासियों के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं। माजरी चौक से अंदर की एंट्री नहीं होने की वजह से भी एनएच से आने वाले वाहनों को लंबा रूट लेना पड़ेगा, जबकि हाउसिंग बोर्ड चौराहे से भी शाम के वक्त वाहनों को सीधे कमांड अस्पताल की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। अधिकतर वाहनों ने सेक्टरों में जाने के लिए सेक्टर-छह का रास्ता अपनाया।
------------
वकीलों ने किया तीन दिन का वर्क सस्पेंड
जिला बार एसोसिएशन पंचकूला ने 23-25 अगस्त तक वर्क सस्पेंड करने का फैसला लिया है। 25 को डेरा प्रमुख मामले में फैसले के मद्देनजर कानून-व्यवस्था में सहयोग करते हुए वकीलों ने तीन दिनों के लिए वर्क सस्पेंड किया है।
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि डेरा प्रमुख की पेशी के दौरान मुवक्किलों और वकीलों को परेशानी न हो इस लिहाज से फैसला लिया गया है। इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग होगा। वर्क सस्पेंड होने से पार्किंग में भी वाहनों की तादाद काफी कम रहने की उम्मीद है।