{"_id":"598771154f1c1b812a8b46f8","slug":"1502048537673-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर बिल्ला गांव के बस स्टॉप के पास नदी पर बनी वैकल्पिक सड़क फिर धंसी और पुलिस की पीसीआर पलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर बिल्ला गांव के बस स्टॉप के पास नदी पर बनी वैकल्पिक सड़क फिर धंसी और पुलिस की पीसीआर पलट
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
सड़क धंसने पर लगा जाम, मौके पर पहुंची पीसीआर पलटी
बरवाला। शनिवार रात को हुई बरसात से व नदी में पानी का बहाव आने से राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर बिल्ला गांव के पास बनाई गई वैकल्पिक सड़क का एक किनारा धंस गया। जिससे मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई। ट्रैफिक सुचारु कराने के लिए मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस की पीसीआर भी पलट गई। इसमें सवार एएसआई और ड्राइवर बाल-बाल बचे। सड़क का किनारा धंसने की सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस ने वाहनों को डेराबस्सी से डायवर्ट कर दिया। जिससे बरवाला बस स्टैंड व आसपास की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ज्यादा बढ़ जाने से दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही और वाहन रेंग-रेंग कर सफर करते नजर आए। इस उमस भरी गर्मी में वाहनों में बैठे लोगों का बहुत बुरा हाल था। हालांकि दोपहर बाद पुलिस ने हलके वाहनों की आवाजाही चालू कर दी लेकिन उसके बावजूद भी बिल्ला के पास इस वैकल्पिक सड़क पर जाम की समस्या बनी रही।