फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   नाले की सफाई न होने से बरसाती पानी लोगों के घरों में घुसा।

नाले की सफाई न होने से बरसाती पानी लोगों के घरों में घुसा।

Tue, 01 Aug 2017 01:15 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
नाले की सफाई न होने से बरसाती पानी लोगों के घरों में घुसा।
बारिश के बाद घरों भरा पानी
विज्ञापन

निकासी न होने से लोग परेशान, बोले-पार्षद ने नहीं किया समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
पंचकूला और नगर निगम के गांव बिल्ला में सोमवार को सुबह हुई बारिश से गांव की फिरनी के मार्ग पर बने नाले में पानी की निकासी न होने से बरसात का पानी लोगों के घरों में भर गया। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव कोट के ग्रामीण सुरेश कुमार, मोहन लाल, रमेश कुमार, राजिंद्र कुमार, हरनेक सिंह, महावीर आदि ने बताया कि उनके गांव में फिरनी मार्ग के साथ-साथ जो नाला बना है, उस नाले की बरसात से पहले सफाई न होने से बरसात के पानी की निकासी नहीं हो पा रही। बरसात का पानी घरों में भरने से सामान खराब हो गया। इन ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव नगर निगम के वार्ड नंबर-20 के तहत आता है। उन्होंने कई बार इस नाले की सफाई कराने के लिए अपने वार्ड के पार्षद सलीम दबकौरी को अवगत कराया, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं हुआ और नाले की सफाई नहीं कराई गई। ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर काफी परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से समस्या का हल कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed