फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   111 विशेष पुलिस अधिकारी जल्द संभालेंगे ड्यूटी

111 विशेष पुलिस अधिकारी जल्द संभालेंगे ड्यूटी

Tue, 25 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
111 विशेष पुलिस अधिकारी जल्द संभालेंगे ड्यूटी
111 विशेष पुलिस अधिकारी जल्द संभालेंगे ड्यूटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
पुलिस कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए जल्द ही अनुबंध के आधार पर 111 विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) रखे जाएंगे। सहायक बल के सदस्यों को उनके गृह पुलिस थानों में तैनात नहीं किया जाएगा। विशेष पुलिस अधिकारियों को एक वर्ष के लिए मासिक मानदेय के आधार पर रखा जाएगा।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी दी कि एसपीओ को 14 हजार रुपये के मासिक मानदेय पर रखा जाएगा, जिसकी राशि उनके खाते में जमा होंगी। इसके तहत ड्यूटी में तैनात किए जाने वाले अधिकारियों को गृह जिले के नजदीकी पुलिस थानों के अलावा अन्य जिलों में भी तैनाती की जा सकती है। सहायक बल के सदस्यों को यूनिफॉर्म, यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता सहित अन्य सुविधाएं भी मुहैया की जाएंगी। साथ ही अधिकारियों को आकस्मिक अवकाश, ड्यूटी के दौरान मौत पर अनुग्रह राशि, स्थायी विकलांगता पर एक से तीन लाख रुपये, जबकि गंभीर चोट लगने पर एक लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

इन अधिकारियों को रखने के लिए लिखित परीक्षा या शारीरिक मापतौल नहीं होगा। इनका चयन पुलिस आयुक्त पंचकूला की ओर से नामित चयन समिति की ओर से किया जाएगा, जिसमें एक एसीपी और इंस्पेक्टर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के साथ साथ फौज से रिटायर्ड कर्मियों को भी वरीयता दी जाएगी। आकस्मिक स्थिति में इन एसपीओ को किसी भी जगह पर थोड़े समय के लिए तैनात किया जा सकेगा। चुने जाने वाले अधिकारियों को 15 दिन के कैप्सूल कोर्स पर भेजा जाएगी। इस दौरान उन्होंने पेट्रोलिंग, गार्ड ड्यूृटी, कानून-व्यवस्था और यातायात सहित अन्य विषयों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसी सप्ताह मोगीनंद में इसके लिए दस्तावेजों सहित बुलाया गया है, ताकि उन्हें चयनित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed