{"_id":"597507154f1c1b45768b4742","slug":"15008418266-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल।
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला के लिए
दो ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक घायल
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर रविवार को रात करीब 8 बजे दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को इलाज के लिए सेक्टर-6, पंचकूला ले जाया गया। जानकारी के अनुसार रविवार को रात करीब आठ बजे प्लाजा पैलेस के पास दो ट्रकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिंड़त इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क के नीचे लगे पेड़ और कबाड़ी की दुकान में जा घुसा। ट्रक का चालक ट्रक में फंस गया, जिसे आसपास के लोगों और राहगीरों ने बड़ी मशक्कत से ट्रक से बाहर निकाला और एंबुलेंस को बुलाकर सेक्टर-6, पंचकूला पहुंचाया। वहीं दूसरा ट्रक चालक टक्कर के बाद ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। ट्रक के कबाड़ी में दुकान में घुसने से कबाड़ी की दुकान में बैठे लोग बाल-बाल बचे। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक फतेहगढ़ जिला अंबाला का रहनेे वाला है। लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत बरवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी।