{"_id":"596e69124f1c1bdb578b4a44","slug":"150040815317-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क
रायपुररानी। सावन में आने वाले शिवरात्रि के पर्व को लेकर क्षेत्र के सभी मंदिरों में भारी चहल-पहल है। वहीं कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क है। पुलिस कर्मचारी लगातार ट्रैफिक को सुचारु बनाने के लिए नजर बनाए हुए हैं। रायपुररानी व आसपास के गांवों से रोज सैकड़ों शिव भक्त जत्थे के रूप में कांवड़ लेने रवाना हो रहे हैं। रायपुररानी नीलकंठ महादेव मंदिर के संचालक सुनील भक्त ने बताया कि क्षेत्र से हर वर्ष हजारों भक्त हरिद्वार, नीलकंठ व गोमुख से पैदल यात्रा कर गंगाजल लाते हैं। वहीं चंडीगढ़ देहरादून मार्ग पर बसे होने पर कस्बे के मुख्य रोड पर कांवड़ियों की भारी भीड़ है। जगह जगह शिव भक्तों के लिए शिविर की व्यवस्था की गई है। रायपुररानी थाना प्रभारी अरविंद कंबोज ने बताया कि रायपुररानी थाना की सीमा में सात शिविर लगे हैं, जिन पर डीसीपी पंचकूला के निर्देशानुसार शिविर में रुकने वाले सभी कांवडियों का रिकॉर्ड सुरक्षा के लिहाज से रजिस्टर में किया जा रहा है। साथ ही तेज आवाज में चलने वाले म्यूजिक पर पाबंदी लगाई गई है।