{"_id":"596a60024f1c1b0b7d8b4706","slug":"15001436841-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिकार शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन ने ली सुध। महाविद्यालय की विरान पड़ी बिल्डिंग में शिफ्ट होगा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिकार शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन ने ली सुध। महाविद्यालय की विरान पड़ी बिल्डिंग में शिफ्ट होगा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षों से खाली पड़ी इमारत में कन्या विद्यालय होगा शिफ्ट
अमर उजाला ने लगातार उठाया मुद्दा, कन्या विद्यालय की इमारत में खुलेगा अस्पताल
गुरदीप सैनी
बरवाला।
कस्बा बरवाला में राजकीय महाविद्यालय पिछले कई वर्षों पहले बरवाला-भरैली मार्ग पर स्थित अपनी नई बिल्डिंग में शिप्ट हो गया था। तभी से यह इमारत वीरान थी, जो असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुकी थी। शिक्षा विभाग और प्रशासन इस इमारत पर ध्यान नहीं दे रहे थे। इस खबर को अमर उजाला ने लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। आखिरकार शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए इस बिल्डिंग की जगह पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। कस्बे के लोगों ने भी इसके लिए विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को पत्र सौंपा था। इसके बाद विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर बिल्डिंग में स्कूल को शिफ्ट करने का निर्णय लिया। जिस बिल्डिंग से स्कूल शिफ्ट होगा वहां दस बेड का अस्पताल खोलने की बात विधायक ने कही है।
बच्चों के बैठने के लिए नहीं थी व्यवस्था
बरवाला भाजपा मंडल प्रधान सुशील सिंगला, जगदीश कश्यप, अमरीक सिंह ने बताया कि जिस बिल्डिंग में पहले कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चल रहा है, वह बिल्डिंग स्कूल के लिए छोटी पड़ रही थी। जिससे सभी बच्चों को बैठने के लिए इस बिल्डिंग में पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी और न ही छात्राओं के खेलने के लिए कोई खेल मैदान है। वहीं कस्बे के समाज सेवक कृष्ण पाल राणा, राजपाल सैनी, विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान देवी चंद ने बताया कि इस स्कूल को राजकीय महाविद्यालय की बिल्डिंग में शिफ्ट करने की मांग लोग लंबे समय से कर रहे थे। क्योंकि स्कूल की इस बिल्डिंग में शिफ्ट होने से छात्राओं को खुला वातावरण व सुविधाओं से भरपूर भवन मिलेगा।
कोट
सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति गंभीर है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक जिस बिल्डिंग में इस समय स्कूल चल रहा है, उसमें स्कूल के शिफ्ट होने के बाद 10 बैड का अस्पताल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
ज्ञान चंद गुप्ता, विधायक।
कोट
महाविद्यालय की इस वीरान बिल्डिंग की जगह स्कूल बनाने के लिए सरकार ने एक करोड़ 74 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। जिसमें 12 नए कमरे, शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी। बिल्डिंग का रेनोवेशन पीडब्ल्यूडी विभाग करेगा। बिल्डिंग में कुछ कमरे पहले से बने हैं, जो बहुत बढ़िया हैं। इस स्कूल को एक मॉडल स्कूल के रूप में तैयार किया जाएगा।
-सुनीता नैन, खंड शिक्षा अधिकारी, बरवाला।