फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   150 Seats Will Increase In Government Medical Colleges Of Punjab

खुशखबरीः अब गरीब बच्चे भी बन सकेंगे डॉक्टर, पंजाब के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 150 सीटें

Fri, 14 Jun 2019 04:30 AM IST
ajay kumar शाहनवाज आलम, अमर उजाला, चंडीगढ़
शाहनवाज आलम, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jun 2019 04:30 AM IST
विज्ञापन
150 Seats Will Increase In Government Medical Colleges Of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब में डॉक्टर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार पंजाब के तीनों सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 150 सीट बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रत्येक मेडिकल कॉलेजों में 50-50 सीटें बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन


मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) से हरी झंडी मिलने के बाद सरकार ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से 11 जून तक प्रस्ताव मांगा था। यूनिवर्सिटी की ओर से प्रस्ताव भेजने के बाद अब सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। 
विज्ञापन


दरअसल केंद्र सरकार द्वारा सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को 10 फीसदी आरक्षण दिया है। इसी पर अमल करते हुए पंजाब सरकार ने भी 28 मई को नोटिफिकेशन जारी करते हुए पढ़ाई और नौकरी में दस फीसदी आरक्षण देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षण के नोटिफिकेशन के बाद सरकार ने मेडिकल यूनिवर्सिटी से प्रस्ताव मांगे थे। पूरी आरक्षण व्यवस्था को संतुलित करने के मद्देनजर सीट में बढ़ोतरी की जा रही है। बता दें कि एमबीबीएस में दाखिले के लिए जून माह में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होनी है। 

वहीं ईडब्ल्यूएस आरक्षण की वजह से एमसीआई का झुकाव सीट बढ़ाने को लेकर है। हालांकि आरक्षण के मुताबिक 50 सीटों को बढ़ाने का ही प्रावधान है लेकिन 150 सीटें बढ़ाने को लेकर सहमति बन चुकी है।

150 Seats Will Increase In Government Medical Colleges Of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

अब एमबीबीएस की 500 सीट बढ़कर 650 हो जाएगी। इसके अतिरिक्त निजी मेडिकल कॉलेजों में जो सीटें हैं वे अतिरिक्त हैं। एमसीआई ने सिर्फ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ही सीटें बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे गरीब बच्चों को डॉक्टर बनने का बेहतर मौका मिलेगा।

वर्तमान में क्या है स्थिति 
पंजाब के फरीदकोट स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में एमबीबीएस की 100, पटियाला और अमृतसर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में 200-200 सीटें है।

इन्हें मिल सकेगा आरक्षण का लाभ
परिवार की सभी स्रोतों से कुल आमदनी 8 लाख रुपये से कम हो तो ही आवेदक को आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। वहीं 5 एकड़ का या उससे अधिक की खेती योग्य भूमि या 1 हजार वर्ग फीट या इससे अधिक क्षेत्रफल का घर होगा, उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा। 200 गज से अधिक की निगम की गैर अधिसूचित जमीन हो या जिनके पास 100 गज या इससे अधिक की अधिसूचित जमीन हो, वह भी आरक्षण की सीमा से बाहर ही होंगे।

सक्षम अधिकारी से लेना होगा प्रमाण पत्र
आरक्षण का लाभ लेने के लिए संबंधित आवेदक परिवार को तहसीलदार या उससे ऊपर के सक्षम अधिकारी से अपनी आय और संपत्ति का प्रमाण पत्र लेना होगा। इस प्रमाण पत्र को हासिल कर पाने वाले सभी लोग जो कि अन्य मापदंडों को भी पूरा करते हों, आरक्षण का लाभ ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed