फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15 lakhs transferred through fake email in the name of the company

Chandigarh News: कंपनी के नाम से फर्जी ईमेल कर 15 लाख ट्रांसफर करवाए

Fri, 09 Jan 2026 11:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
15 lakhs transferred through fake email in the name of the company

विज्ञापन
चंडीगढ़। साइबर ठगों ने चेन्नई की एक कंपनी के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर चंडीगढ़ के एक मेडिकल फर्म मालिक से 15 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-17 साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-38बी निवासी संजीव सभरवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी एक मेडिकल फर्म है, जिसकी मालकिन सुशमा सभरवाल हैं। चेन्नई की एक कंपनी को उनकी फर्म से 15.38 लाख रुपये का भुगतान लंबित था। पीड़ित के अनुसार, 6 अक्टूबर 2025 को उन्हें एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें लिखा था कि कंपनी का बैंक अकाउंट बदल गया है और अब भुगतान कैनरा बैंक के नए खाते में किया जाए। ईमेल में बैंक अकाउंट नंबर भी भेजा गया था। पीड़ित की फर्म का अकाउंट संभालने वाली कर्मचारी ने उनसे अनुमति लेकर ईमेल में दिए गए खाते में 15,38,198 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 23 अक्टूबर को संबंधित कंपनी की ओर से फोन आया और बताया गया कि उन्हें अभी तक भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस पर पीड़ित ने 17 अक्टूबर को किए गए भुगतान के सबूत भेजे और जिस ईमेल आईडी से सूचना आई थी, उसके बारे में बताया। कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह ईमेल आईडी उनकी नहीं है। इसके बाद संजीव सभरवाल ने मामले की जानकारी साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर संबंधित बैंक खाते और फर्जी ईमेल आईडी की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed