फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15 lakhs defrauded in online investment under the pretext of Facebook friendship

Chandigarh News: फेसबुक दोस्ती के बहाने ऑनलाइन निवेश में 15 लाख की ठगी

Thu, 15 Jan 2026 03:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
15 lakhs defrauded in online investment under the pretext of Facebook friendship
चंडीगढ़। साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और गोल्ड माइनिंग में निवेश का झांसा देकर सेक्टर-61 निवासी सुमेर सिंह सैनी से 15.11 लाख रुपये की ठगी की। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर 17 साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सुमेर सिंह के अनुसार, 20 नवंबर 2025 को उनके फेसबुक अकाउंट पर एक अज्ञात महिला की आईडी से “हेलो” मैसेज आया। दो-तीन दिन की बातचीत के बाद महिला ने खुद को देहरादून निवासी बताते हुए ज्वेलरी, कॉस्मेटिक और ट्रेडिंग व्यवसाय की जानकारी दी। इसके बाद उसने व्हाट्सएप पर संपर्क कर एक वेबसाइट का लिंक भेजा और निवेश के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया।
विज्ञापन

महिला ने दावा किया कि उनकी कंपनी शेयर मार्केट ट्रेडिंग और गोल्ड माइनिंग में निवेश पर 10-30 प्रतिशत तक मुनाफा देती है। भरोसा दिलाने के लिए वेबसाइट के कस्टमर केयर से भी बातचीत करवाई गई। इसके बाद सुमेर सिंह से अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई के माध्यम से रकम जमा करवाई गई।
विज्ञापन

24 नवंबर से 29 दिसंबर 2025 के बीच पीड़ित ने एसबीआई, आईडीएफसी, यस बैंक, इंडस बैंक और यूको बैंक में कुल 15.11 लाख रुपये ट्रांसफर किए। शुरुआत में वेबसाइट के वॉलेट में मुनाफा दिखाई दिया, जिससे पीड़ित का भरोसा बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में खाते में करीब एक करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाया गया, लेकिन जब रकम निकालने का प्रयास किया गया तो अकाउंट फ्रीज होने की सूचना मिली। इसे अनफ्रीज कराने के लिए 20 प्रतिशत टैक्स के रूप में लगभग 21.33 लाख रुपये जमा करने की मांग की गई। तभी पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित बैंक खातों व डिजिटल ट्रांजेक्शन की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed