फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15 lakh cheated by dreaming of sending to America, accused woman imprisoned for two years

Chandigarh News: अमेरिका भेजने का सपना दिखा ठगे 15 लाख, आरोपी महिला को दो साल कैद

Wed, 05 Jul 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
15 lakh cheated by dreaming of sending to America, accused woman imprisoned for two years
चंडीगढ़। अमेरिका भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाली एक महिला को जिला अदालत के अतिरिक्त चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट राहुल गर्ग ने दोषी करार देते हुए दो साल की कैद सुनाई है। साथ ही उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जानकारी के मुताबिक मूलरूप से नेपाल की रहने वाली महिला चार साल पहले सेक्टर-26 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। उसके खिलाफ पड़ोस में रहने वाले रवि कुमार ने शिकायत दी थी। रवि ने शिकायत में बताया था कि दोषी महिला विष्णु पिछले करीब 2-3 साल से चंडीगढ़ में उसके पड़ोस में रहती थी। विष्णु ने रवि को अमेरिका जाने के लिए उकसाया और इसके लिए 15 लाख रुपये मांगे। रवि उसकी बातों में आ गया और उसने दस्तावेज और पासपोर्ट विष्णु को ई-मेल कर दिए। उसने अपनी मां के खाते से विष्णु के खाते में 15 लाख रुपये भी ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

इसके बाद विष्णु ने रवि से बात करनी कम कर दी और फोन स्विच ऑफ कर लिया। रवि को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। इसलिए उसने विष्णु के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने विष्णु को मुंबई से गिरफ्तार किया। वहीं, अपने बचाव में विष्णु ने कोर्ट में दलील दी कि उसे फंसाया गया है। उसने यह रकम रवि से उधार ली थी और कुछ रकम उसने उसे लौटा भी दी थी। हालांकि शिकायतकर्ता ने उसे ब्याज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया और जब उसने मना किया तो उस पर झूठा केस दर्ज करवा दिया। हालांकि उसकी दलीलों को कोर्ट ने नहीं माना और उसे दो साल की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed