फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15-day budget session of Punjab Vidhan Sabha began on March 1

Punjab: 15 दिन चलेगा पंजाब विधानसभा का बजट सत्र, अभिभाषण व बजट पर बहस के लिए मिलेगा एक-एक दिन, पांच अवकाश

Thu, 29 Feb 2024 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 12:08 PM IST
सार

श्नकाल के लिए सदस्यों की तरफ से बुधवार तक 350 प्रश्न भेजे गए हैं। सत्र के दौरान प्रतिदिन 20 प्रश्न रखे जाते हैं, जिन पर सरकार की तरफ से सदन में जवाब दिया जाता है। इनके अलावा, विधानसभा स्पीकर को ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के तहत अब तक 12 प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

विज्ञापन
15-day budget session of Punjab Vidhan Sabha began on March 1
पंजाब विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा का एक मार्च से शुरू हो रहा 15 दिवसीय बजट सत्र, राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के दूसरे साल में पेश किया जा रहा दूसरा सबसे लंबी अवधि का सत्र है। इस लंबी अवधि में भी विधानसभा के सदस्यों को अपनी बात रखने का पर्याप्त समय मिलने की उम्मीद है, जिसे लेकर पिछले विधानसभा सत्रों में भी विपक्षी सदस्यों द्वारा अवधि बढ़ाने की मांग की जाती रही है।

विज्ञापन


बुधवार को तैयार, बजट सत्र के कामकाज की आरंभिक रूपरेखा के अनुसार 15 दिनों में पांच अवकाश रहेंगे और तीन दिन गैर-सरकारी कामकाज के लिए निर्धारित किए गए हैं। सदन में चार दिन विधायी कामकाज के लिए रखे गए हैं। हालांकि सत्र के दौरान प्रत्येक कामकाज के दिन तय नियमों के अनुसार, शून्यकाल, प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के लिए सदस्यों को समय मिलेगा लेकिन एक मार्च को होने वाले राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के लिए 4 मार्च को केवल एक दिन निर्धारित किया गया है। इसी तरह 5 मार्च को वित्त मंत्री द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किए जाने के बाद, बजट पर बहस के लिए भी 6 मार्च को एक दिन का ही समय सदस्यों को मिलेगा।
विज्ञापन


इस बीच, विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रश्नकाल के लिए सदस्यों की तरफ से बुधवार तक 350 प्रश्न भेजे गए हैं। सत्र के दौरान प्रतिदिन 20 प्रश्न रखे जाते हैं, जिन पर सरकार की तरफ से सदन में जवाब दिया जाता है। इनके अलावा, विधानसभा स्पीकर को ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के तहत अब तक 12 प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं और सदस्यों की तरफ से प्रश्न व प्रस्ताव भेजने का सिलसिला जारी है। इन सभी पर अंतिम फैसला स्पीकर द्वारा ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed