{"_id":"6abadc0235b764bba802a2cd","slug":"15-candidates-elected-to-pu-senate-amandeep-misses-out-by-two-votes-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1135604-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू सीनेट में 15 उम्मीदवार निर्वाचित, दो वोट से चूके अमनदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू सीनेट में 15 उम्मीदवार निर्वाचित, दो वोट से चूके अमनदीप
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम हॉल में सीनेट चुनाव-2026 की ग्रेजुएट कॉन्स्टिट्यूएंसी की 33वीं से 37वीं काउंट के बाद 15 उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया गया। 20 सितंबर को हुए मतदान में कुल 60,044 वोट पड़े थे। इनमें 53,969 वोट वैध और 6075 अवैध रहे। चुनाव के लिए निर्धारित कोटा 3374 वोट था। 15 सीटों के लिए कुल 51 उम्मीदवार मैदान में थे।
आम आदमी पार्टी से संगरूर के सांसद मीत सिंह हेयर भी जिम्नेजियम हॉल पहुंचे। वह सीरियल नंबर 27 के उम्मीदवार मेहर सिंह के समर्थन में पहुंचे थे। मेहर सिंह के निर्वाचित होने के बाद सांसद ने उनसे मुलाकात कर जीत की खुशी साझा की। मेहर सिंह को 2375 वोट मिले। मुकाबले में सबसे रोचक स्थिति 15वीं सीट को लेकर रही। नरेश गौड़ 2061 वोट के साथ 15वें स्थान पर रहे, जबकि उनके ठीक पीछे अमनदीप सिंह को 2059 वोट मिले। महज दो वोट के अंतर से अमनदीप सिंह 15वीं सीट से चूक गए और एलिमिनेट हो गए। रविंदर सिंह को 1948 वोट मिले।
ये 15 उम्मीदवार हुए निर्वाचित
मुकेश कुमार अरोड़ा 3424, संदीप सिंह 3044, अशोक गोयल उर्फ अशोक कुमार 2775, सिमरनजीत सिंह ढिल्लों 3374, डॉ. शंकर चौधरी 3380, वरिंदर सिंह 3040, सुरजीत सिंह 2986, सुखदेव सिंह सिरसा 2985, जौध सिंह एडवोकेट 2980, अमनेंद्र मान 2727, लाजवंत सिंह विर्क 2517, गुरराज सिंह 2415, कपिल शर्मा 2392, मेहर सिंह 2375 और नरेश गौड़ 2061 वोट के साथ निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
पहली बार जीते जौध सिंह, गुरुद्वारे में टेका माथा
पहली बार चुनाव मैदान में उतरे जौध सिंह जीत के बाद गुरुद्वारे पहुंचे और नतमस्तक हुए। उन्होंने कहा कि वह सीनेट में पंजाब के पक्ष और हक की आवाज उठाएंगे। उन्होंने पीयू में ऑडिट, फंड में भ्रष्टाचार, भर्तियों, फीस बढ़ोतरी, नए हॉस्टल और पुराने हॉस्टलों के रेनोवेशन का मुद्दा उठाने की बात कही। साथ ही मतदाता सूची अपडेट कर वोटरों को मेल या मैसेज के जरिये चुनाव की सूचना देने की व्यवस्था बनाने की मांग भी उठाई।