फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पर्याप्त बिजली न मिलने से कई गांवों के किसान व लोग एसडीओ बरवाला से मिले।

पर्याप्त बिजली न मिलने से कई गांवों के किसान व लोग एसडीओ बरवाला से मिले।

Sat, 08 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
पर्याप्त बिजली न मिलने से कई गांवों के किसान व लोग एसडीओ बरवाला से मिले।
ग्रामीण बोले, बिजली नहीं दी तो करेंगे घेराव
विज्ञापन

एसडीओ ने कहा-किसानों की दी जाएगी पर्याप्त बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
सरकार म्हारा गांव जगमग गांव योजना लागू कर लोगों को 24 घंटे सुचारु रूप से बिजली के दावे कर रही है। वहीं बिजली उपमंडल कार्यालय बरवाला के तहत आने वाले कई गांवों के किसान व लोग इन दिनों बिजली न मिलने से परेशान हैं। इस समस्या को लेकर कई गांवों के किसान व लोग शुक्रवार को बरवाला बिजली कार्यालय पहुंचे और उन्होंने एसडीओ बरवाला पवन छिकारा के सामने विरोध दर्ज कराया।
ग्रामीणों ने एसडीओ पवन छिकारा से कहा कि अगर बिजली विभाग ने उनकी इस समस्या का जल्द हल नहीं किया गया तो वे बिजली कार्यालय बरवाला का घेराव करेंगे। इसकी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी। इस बारे बिजली कार्यालय में तैनात एसडीओ पवन छिकारा ने कहा कि किसानों की समस्या जायज है। इस समस्या का जल्द हल कर उन्हें पर्याप्त बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर ककराली के जंग बहादुर, सूबे सिंह, रिषी पाल फौजी, नरेश, बहबलपुर से जयपाल, बागवाला से सलिंद्र राणा, साहब सिंह, पप्पू राणा, जासपुर से विक्की शर्मा, दीपा, यूथ कांग्रेस के जिला सेक्रेटरी बहादुर सिंह राणा ककराली ने बताया कि इन गांवों के किसानों ने खेतों में धान की फसल लगाई है। लेकिन उन्हें खेतों में ट्यूबवेलों पर 8 घंटे में से केवल 3 घंटे की बिजली मिल रही है। जिससे धान की फसल सूखने के कगार पर है। पिछले दिनों इन गांवों में बिजली विभाग ने मीटर भी घरों से बाहर निकाल दिए थे, ताकि गांवों को 24 घंटे बिजली दी जा सके। लेकिन इसके बावजूद इन गांवों के लोगों को 4-5 घंटे ही बिजली मिल रही है। इस कारण गांवों के लोगों को सरकार की म्हारा गांव जगमग गांव योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस कारण गांवों के लोगों व किसानों में सरकार व बिजली विभाग के प्रति काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed