फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पत्रकार को धमकी देने के विरोध में हुई लामबंदी

पत्रकार को धमकी देने के विरोध में हुई लामबंदी

Sat, 08 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
पत्रकार को धमकी देने के विरोध में हुई लामबंदी
निगम कमिश्नर को हटाने की मांग तेज, शहरवासी लामबंद
विज्ञापन

एक पत्रकार को धमकी देने के मामले में कई संगठनों ने जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नगर निगम के कमिश्नर और उनके पिता की ओर से पंचकूला में एक पत्रकार को दी धमकियों के खिलाफ तमाम शहरवासी, पत्रकार, राजनीतिक पार्टियां, स्वयंसेवी संस्थाएं, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस लामबंद हो गईं हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही इस मामले में सेक्टर-14 थाने में डीडीआर दर्ज हुई है। पत्रकार इसके विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। शाम के वक्त यह विवाद उस वक्त गहरा गया जब अधिकारियों के इशारे पर धरने पर बैठे पत्रकारों को निगम कर्मियों ने उकसाया। इसके बाद शहर के लोगों ने पहुंचकर निगम कमिश्नर को हटाने की मांग तेज कर दी है।
बताया जा रहा है कि शहर की समस्याओं को लेकर प्रकाशित खबरों पर निगम कमिश्नर ने कुछ पत्रकारों को बातचीत के लिए वीरवार को सुबह बुलाया। इस दौरान कमिश्नर के पिता भी मौजूद थे, जिन्होंने धमकियां दी। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर किए गए हमले के विरोध में यह मामला थाने तक पहुंच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को निगम दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे पत्रकारों ने पूरा दिन विरोध दर्ज कराया और नारेबाजी की। यही नहीं पत्रकारों के समर्थन में विभिन्न पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव, आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी देर रात तक निगम कमिश्नर को हटाने की मांग के लिए धरने पर बैठे थे। वहीं रात के वक्त इस घटना विरोध में कैंडल मार्च भी निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed