{"_id":"595fe4d14f1c1b7b778b4573","slug":"14994567781134-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 नेट बैंकिग के जरिए कॉलेज में दाखिले के लिए फीस भी जमा करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 नेट बैंकिग के जरिए कॉलेज में दाखिले के लिए फीस भी जमा करवाया
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टूडेंट्स ने नेट बैंकिग से जमा की दाखिले की फीस
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
जिले के कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीबीए बीएससी के कोर्सों में दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी होने के दूसरे दिन छात्र और छात्राओं का दाखिले के लिए भीड़ उमड़ी रही। जिले के कॉलेजों में विद्यार्थी दाखिले के लिए सुबह नौ बजे ही हायर एजुकेशन के निर्देशों के मुताबिक ऑनलाइन फार्म व हार्ड कॉपी लेकर कॉलेजों में पहुंचे थे। शुक्रवार को पंचकूला सेक्टर 14 के गर्ल्स गवर्नमेंट कॉलेज में सभी संकायों में 70 छात्राओं के चालान कटे। कॉलेज की ऑनलाइन इंचार्ज वर्षा गुप्ता ने बताया कि 34 नेट बैंकिग के जरिये कॉलेज में दाखिले के लिए फीस भी जमा की गई। वहीं पंचकूला के सेक्टर-एक पीजी कॉलेज की शिक्षिका रजनी भल्ला ने बताया कि मेरिट लिस्ट जारी होने के दूसरे दिन सभी संकायों में दाखिले के लिए छात्रों की कॉलेज में भीड़ लगी रही।
अब 10 जुलाई को जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट
बीए बीकॉम, बीबीए बीएससी के कोर्सों में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट हायर एजुकेशन की ओर से दस जुलाई को जारी की जाएगी। यानी अब विद्यार्थियों के लिए मात्र तीन दिन शेष रह गए हैं। बता दें कि पहले 11 जुलाई को कॉलेज में दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जानी थी। लेकिन हायर एजुकेशन ने एक दिन समय और घटा दिया। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले छात्रों को परेशानी हो सकती है। वहीं विभाग ने एक सहूलियत दी है कि रविवार को भी दाखिले के लिए चालान कटेंगे और नेट बैंकिंग से फीस भरी जा सकती है।