{"_id":"594fe1254f1c1b364e8b4859","slug":"149840724512-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक विद्यालय तक बनाई गई कंक्रीट सड़क का निरीक्षण करते हुए। विधायक ने कस्बा बरवाला में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक विद्यालय तक बनाई गई कंक्रीट सड़क का निरीक्षण करते हुए। विधायक ने कस्बा बरवाला में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा।
Updated Sun, 25 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों को काम में तेजी लाने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
विधायक व मुख्य सचेतक ज्ञान चंद गुप्ता ने रविवार को गोद लिए कस्बा बरवाला में करवाए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन विकास कार्यों में तेजी लाने और काम समय पर पूरा करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
सबसे पहले विधायक ने बरवाला बस स्टैंड पर स्थित भाजपा नेता अमरीक सिंह की दुकान पर बिजली विभाग, वन विभाग, पीडब्ल्यूडी, पुलिस विभाग और ग्राम पंचायत के अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने बस स्टैंड व उससे निकलने वाली सड़कों के सौंदर्र्यीकरण के लिए सड़कों को चौड़ा करने व लाइटें लगवाने जैसे कार्य करवाने के लिए सड़क के दोनों और खड़े पेड़ों को कटवाकर व बिजली के खंबों को सही ढंग से लगवाने तथा सड़क को दोनों तरफ से चौड़ा करने के काम में देरी के लिए विभाग के इन अधिकारियों को काम को तेजी से करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने इन कार्यों को 15 दिन में करने का आश्वासन दिया।
इसके अलावा विधायक ने राष्ट्रीय राजमार्ग- 73 पर बन रहे नए उप तहसील कार्यालय व उप खजाना कार्यालय के चल रहे कार्य का भी जायजा लिया। पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन व एसडीओ ने इस भवन का निर्माण कार्य 10 जुलाई तक पूरा होने का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक ने बरवाला-भरैली फिरनी मार्ग पर पानी की निकासी व उसको नए सिरे से बनाए जाने का काम शुरू करवाया। उन्होंने बरवाला से भरैली तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मार्केट कमेटी पंचकूला के चेयरमैन व बीजेपी नेता अशोक शर्मा, मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन व जिला परिषद सदस्य बल सिंह राणा, वाइस चेयरमैन देवी चंद, भाजपा के वरिष्ठ नेता डीपी सोनी, बरवाला भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील सिंगला, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीश कश्यप, भाजपा कार्यकर्ता अमरीक सिंह, ओमवीर राणा सहित कई विभागों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे।