फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   149 Tested Positive for covid 19 in Haryana

हरियाणा में बढ़ा कोरोना: 10 दिन में दो प्रतिशत बढ़ी संक्रमण दर, प्रदेश में कुल 149 तो गुरुग्राम में अकेले 129 मामले

Wed, 13 Apr 2022 01:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Apr 2022 01:03 AM IST
सार

मंगलवार को प्रदेश में मिले मरीजों में सबसे अधिक गुरुग्राम में 129 हैं। इसके अलावा फरीदाबाद में 8, सोनीपत में 7, पंचकूला में 2, यमुनानगर, रोहतक और भिवानी में 1-1 नया मरीज मिला है। शेष 15 जिलों में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
149 Tested Positive for covid 19 in Haryana
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में कोरोना के मामले चौथी बार बढ़ने लगे हैं। तीसरी लहर के जाने के बाद अब फिर से प्रदेश में नए केसों का आंकड़ा 150 के पास पहुंच गया है। मंगलवार को पिछले दो माह में सबसे अधिक 149 नए मरीज मिले हैं। वहीं, पिछले 10 दिनों में ही प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर दो प्रतिशत अधिक पहुंच गई है। 

विज्ञापन


मार्च माह के अंतिम सप्ताह में कोरोना की संक्रमण दर 0.41 फीसदी थी लेकिन अब यह बढ़कर 2.50 तक पहुंच गई है। अब कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 474 हो गई है। इनमें से 470 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 31 मार्च को कुल एक्टिव केस 257 ही थे। नए केस अप्रैल माह की शुरुआत से ही बढ़े हैं। रिकवरी दर 98.87 और मृत्यु दर 1.08 फीसदी है। इस समय नमूनों की संख्या 8 हजार रोजाना ली जा रही है। 
विज्ञापन


अगर नमूनों की संख्या बढ़ाई गई तो नए केसों की संख्या अधिक हो सकती है। मंगलवार को प्रदेश में मिले मरीजों में सबसे अधिक गुरुग्राम में 129 हैं। इसके अलावा फरीदाबाद में 8, सोनीपत में 7, पंचकूला में 2, यमुनानगर, रोहतक और भिवानी में 1-1 नया मरीज मिला है। शेष 15 जिलों में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च माह में नए केसों का आंकड़ा 50 से नीचे चल रहा था। अप्रैल की शुरुआत से आंकड़ा 50 और 100 को पार करता हुआ 149 तक पहुंच गया है। गौरतलब है कि हरियाणा में कोरोना से संबंधित पाबंदियों को वापस लिया जा चुका है और लोगों को मास्क नहीं लगाने की छूट भी दी गई है।


चंडीगढ़ में कोरोना का एक मरीज मिला
चंडीगढ़ में मंगलवार को कोरोना का एक नया मरीज मिला। वहीं, 7 दिन की अवधि पूरी करने पर तीन मरीजों को छुट्टी दे दी गई। शहर में संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत पर पहुंच गई है जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 14 है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1001 मरीजों की जांच की। इनमें से एक पुरुष में संक्रमण की पुष्टि हुई। शहर में कोरोना से अब तक 1165 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed