फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1441 villages in 19 districts of Punjab in the grip of flood

Chandigarh News: पंजाब के 19 जिलों के 1441 गांव बाढ़ की चपेट में

Thu, 20 Jul 2023 08:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 08:53 PM IST
विज्ञापन
1441 villages in 19 districts of Punjab in the grip of flood
4424 लोगों ने 155 राहत कैंपों में ले रखी है शरण
विज्ञापन


अब तक 26672 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचायाअमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर पूरी सरकारी मशीनरी को आपदाग्रस्त क्षेत्रों में उतारा गया है। अब तक 26672 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

प्रवक्ता ने वीरवार को बताया कि 20 जुलाई को सुबह 8 बजे तक राज्य के 1441 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य में कुल 155 राहत कैंप चल रहे हैं, जिन में 4424 लोग रह रहे हैं। इस समय पर तरन तारन, फ़िरोज़पुर, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, होशियारपुर, रूपनगर, कपूरथला, पटियाला, मोगा, लुधियाना, एसएएस नगर, जालंधर, संगरूर, एसबीएस नगर, फाजिल्का, गुरदासपुर, मानसा, बठिंडा और पठानकोट समेत 19 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। राजस्व विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में बाढ़ के कारण कुल 38 लोगों की जानें जा चुकी हैं।
विज्ञापन


पशु पालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य में कुल 2554 पशुओं का इलाज किया गया है। विभाग की बचाव टीमें जरूरतमंद पशुओं का इलाज, फीड सप्लाई, चारा और सिलेज मुहैया करवाने के लिए दिन- रात काम कर रही हैं। प्रभावित जिलों में विशेष बाढ़ राहत कैंप भी लगाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ, सेहत विभाग की 434 रैपिड रिस्पांस टीमें (आरआरटी) बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रही हैं। सेहत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में 247 मैडीकल कैंप लगाए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सूखे भोजन के पैकेट लगातार बांटे जा रहे हैं। अब तक रूपनगर में 22,871, पटियाला में 64000 पैक्ट, एसएएस नगर में 4600, एसबीएस नगर में 5700 और फतेहगढ़ साहिब में 2200 सूखे भोजन के पैकेट बाँटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed