फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1.42 lakhs were cheated in the name of sending to Qatar and getting a job as a staff nurse

Chandigarh News: कतर भेजने व स्टाफ नर्स की नौकरी लगवाने के नाम पर 1.42 लाख ठगे

Sun, 06 Apr 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
1.42 lakhs were cheated in the name of sending to Qatar and getting a job as a staff nurse
चंडीगढ़। नयागांव निवासी एक महिला को कतर भेजने व वहां पर स्टाफ नर्स की नौकरी लगवाने के नाम पर 1.42 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस को दी शिकायत के आधार पर सेक्टर-17 थाने में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नयागांव निवासी शैलजा वालिया ने पुलिस को बताया कि वह निजी क्लीनिक में बतौर स्टाफ नर्स की नौकरी करती है। वह स्टाफ नर्स की नौकरी के लिए विदेश में जाना चाहती थी। वह अपनी दोस्त जाहिदा के जरिये समीर नाम के लड़के से मिली। उस लड़के ने बताया कि वह कतर और दुबई भेजने का काम करता है। उनका जम्मू, केरल और हरियाणा के पानीपत में भी इमिग्रेशन का ऑफिस है। वह सेक्टर-17 में समीर से मिली और उसने उसे कतर भेजने के लिए दो लाख रुपये खर्च बताया। उसने उसे पहले तो 92,290 रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन युवक ने उसे पूरी पेमेंट एक साथ करने के लिए कहा। महिला ने उसे 50 हजार रुपये फिर से ट्रांसफर कर दिए। यह पैसे समीर के पिता अब्दुल राशिद के खाते में ट्रांसफर हुए थे। लेकिन पैसे लेने के बाद युवक उससे चक्कर कटवाता रहा और उसे विदेश भेजने के लिए उसका वीजा नहीं लगवाया। बाद में जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे तो उसने देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई के आधार पर अब सेक्टर-17 थाने में पिता-पुत्र समीर और अब्दुल राशिद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed