फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   140 colonies of 15 districts regularized before elections

Chandigarh News: चुनाव से पहले 15 जिलों की 140 कॉलोनियां नियमित

Fri, 08 Mar 2024 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
140 colonies of 15 districts regularized before elections
एक साल में 1292 को किया जा चुका पक्का
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार ने लाखों लोगों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने शहरी स्थानीय विभाग की 15 जिलों की 140 अवैध काॅलोनियों को नियमित कर दिया है। इससे पहले सरकार ने एक फरवरी को 17 जिलों की 264 कॉलोनियों को नियमित किया था। सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, अंबाला की सात कॉलोनियां, भिवानी की तीन, फरीदाबाद की पांच, गुरुग्राम की 22, हिसार की चार, जींद की तीन, कैथल की तीन, करनाल की 9, कुरुक्षेत्र की 11, पलवल की दो, पंचकूला की तीन, पानीपत की 11, रोहतक की 11, सिरसा की पांच और सोनीपत की 41 कॉलोनियों को नियमित किया गया है।

इन कॉलोनियों में रहने वाले लंबे समय से इनको नियमित करने की मांग कर रहे थे। पिछले दिनों बजट सत्र के दौरान कुछ विधायकों ने भी कॉलोनियों को नियमित की मांग उठाई थी। इन काॅलोनियों को मिलकर सरकार वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक 1292 काॅलोनियों को नियमित कर चुकी है। सरकार इन कॉलोनियों के मूलभूत विकास के लिए 430 करोड़ रुपये की पहले ही मंजूरी दे चुकी है। बीते दिनों में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2024-25 के लिए कॉलोनियों में बुनियादी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा शहरी विकास निधि से एक हजार करोड़ और देने की घोषणा की थी। सरकार इस निर्धारित राशि से अगले दो साल में सभी कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed