फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with 14 year old in Chandigarh

चंडीगढ़: पेट दर्द की शिकायत लेकर आई 14 साल की किशोरी निकली गर्भवती, पड़ोसी युवक पर शक

Fri, 24 Sep 2021 01:59 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 24 Sep 2021 01:59 AM IST
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-31 थाने के तहत किशोरी परिवार समेत रहती है। बुधवार को उसके पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती है।

विज्ञापन
Misdeed with 14 year old in Chandigarh
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में सेक्टर-31 थाने के एक 14 वर्षीय किशोरी दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शक है कि पड़ोस के रहने वाले युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पॉक्सो के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-31 थाने के तहत किशोरी परिवार समेत रहती है। बुधवार को उसके पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस और चाइल्ड हेल्प लाइन को दी गई। टीम अब किशोरी की काउंसलिंग करने में जुटी हुई है। शक जताया जा रहा है कि पड़ोस के युवक ने घिनौनी हरकत की है।
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में पिता गिरफ्तार

पंजाब के रायकोट के एक गांव में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग से उसके पिता ने दो बार दुष्कर्म किया। पीड़ित ने सारी घटना अपनी स्कूल टीचर को बता दी। थाना सदर रायकोट में स्कूल टीचर की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिहार राज्य का है जो काफी समय से पंजाब में परिवार सहित रह रहा है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि छुट्टी हो जाने के बाद पीड़िता घर नहीं जा रही थी। जब उससे घर न जाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि कुछ दिन पहले पिता ने उसकी मां को पीटकर घर से निकाल दिया था। वह अपने दो भाइयों के साथ पिता के साथ घर में रह रही है। रविवार की रात उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बुधवार सुबह स्कूल आने से पहले पिता ने दोबारा दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता के मामा को भी स्कूल बुलाया गया। गांव की पंचायत को साथ लेकर थाना सदर रायकोट मे शिकायत दर्ज करवाई गई। जांच अधिकारी ने गगनप्रीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है। 

नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया युवक 

राजपुरा में नाबालिग को शादी का झांसा देकर एक युवक ले गया। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 साल की बेटी स्कूल गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। आसपास पूछने पर पता चला कि गांव लोह सिंबली निवासी अभिषेक उनकी बेटी को विवाह का झांसा देकर बहला-फुसला कर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed