{"_id":"5b0f7c1135737f78e442adf8efed49c9","slug":"14-from-26-to-28-february-cascon-in-pu","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 से 28 फरवरी तक पीयू में सांइस फेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 से 28 फरवरी तक पीयू में सांइस फेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Thu, 23 Jan 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी 26 से 28 फरवरी तक चंडीगढ़ साइंस कांग्रेस (चैसकॉन-14) का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों में शोध के प्रति जागरूकता लाने के लिए चैसकॉन 2007 से शुरू की गई थी।
चैसकॉन के सफल आयोजन को लेकर पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर की अगुवाई में अहम बैठक हुई। बैठक में सभी विभागाध्यक्ष के अलावा डीन रिसर्च प्रो. ललित बंसल भी मौजूद थे।
जानकारी अनुसार, चैसकॉन इमटैक, पीजीआई, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजूकेशन एंड रिसर्च (आईआईसीईआर) मोहाली, नेशनल एग्री, फूड बॉयोटेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट(एनएबीआई), टर्मिनल बालिस्टिक लेबोरट्री(टीबीआरएल) फारेंसिक साइंस लैबोरट्री (सीएफएसएल) जैसे संस्थानों से शोधकर्ता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
तीन दिन के कार्यक्रम में कई जाने माने साइंटिस्ट और शोधकताओं को लेक्चर देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। चैसकॉन में हिस्सा लेने के इच्छुक वेबसाइट http://chascon-14.puchd.ac.in से फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। फीस के लिए डिमांड ड्रॉफ्ट बनवाना होगा। आवेदन फार्म और फीस 7 फरवरी तक जमा कराए जा सकते हैं।