{"_id":"7366ba872329e77d225a3542e69ed13f","slug":"138-candidate-against-10-loksabha-seat-from-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा के दस सीटों के लिए 138 ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा के दस सीटों के लिए 138 ने किए आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Feb 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा के सांसद अशोक तंवर ने सिरसा से ही लोकसभा का टिकट मांगा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने बताया कि जितेंद्र मलिक को छोड़ अन्य सब सांसदों समेत 138 लोगों ने हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में टिकट के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
रोहतक से मौजूदा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ऐसे आवेदनकर्ता हैं, जिनके मुकाबले किसी अन्य ने टिकट नहीं मांगा। फरीदाबाद से मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के बेटे विजय प्रताप ने भी टिकट मांगा है।
विज्ञापन
अंबाला से मुख्य आवेदनकर्ताओं में राजकुमार वाल्मीकि, मीना मंडल समेत 23 ने टिकट मांगें हैं। कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान सतविंद्र सिंह संधू, रादौर से विधानसभा चुनाव हार चुके सुरेश ढांडा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजेंद्र सैनी, प्रवक्ता कर्मवीर सैनी सेत 17 ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
सिरसा से सांसद अशोक तंवर, पूर्व सांसद आत्मा सिंह गिल और सुशील इंदौरा समेत 15 ने आवेदन किए हैं। हिसार से नलवा के विधायक प्रो. संपत सिंह, पूर्व विधायक प्रो. छतरपाल सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सूरा, प्रवक्ता धर्मबीर गोयत, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य तेलू राम जांगड़ा समेत 24 ने टिकट देने का आग्रह किया है।
करनाल से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, लेबर सेल के अध्यक्ष राम स्वरूप जांबाज, प्रवक्ता त्रिलोचन सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मीडिया सलाहकार केवल ढींगरा समेत 9 ने टिकट मांगा है।
सोनीपत से मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, भूपेंद्र मलिक, पूर्व विधायक वेद मलिक, राममेहर मलिक समेत 22 ने आवेदन किया है।
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से सांसद श्रुति चौधरी, मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह और धर्मबीर सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सिंह समेत सात ने आवेदन किया है।
गुड़गांव से परिवहन मंत्री आफताब अहमद, मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह, विधायक राव धर्मपाल, जिला ग्रामीण प्रधान जितेंद्र भारद्वाज, मंत्री कैप्टन अजय यादव के बेटे चिरंजीव राव, एनएसयूआई के पूर्व प्रधान राहुल राव, पूर्व प्रवक्ता वेद प्रकाश विद्रोही समेत 16 ने टिकट मांगा है।
फरीदाबाद से सांसद अवतार सिंह भड़ाना, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के बेटे विजय प्रताप सिंह और एडवोकेट महेंद्र कालड़ा ने टिकट मांगा है।