{"_id":"618adb3dac9ada1e850d943d","slug":"1338-private-schools-in-crisis-due-to-non-extension-of-temporary-recognition-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: अस्थायी मान्यता अवधि न बढ़ने से 1338 निजी स्कूलों पर संकट, एक्सटेंशन पत्र जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: अस्थायी मान्यता अवधि न बढ़ने से 1338 निजी स्कूलों पर संकट, एक्सटेंशन पत्र जारी करने की मांग
Wed, 10 Nov 2021 02:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:04 AM IST
सार
हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने अस्थायी मान्यता अवधि न बढ़ने पर जल्द एक्सटेंशन पत्र जारी करने की उठाई मांग। साथ ही अस्थायी मान्यता, एग्जिस्टिंग स्कूलों को एकमुश्त मान्यता देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के 1338 निजी स्कूलों की अस्थायी मान्यता अवधि 8 महीने से नहीं बढ़ी है। इन पर बोर्ड से संबद्धता न मिलने का संकट मंडरा रहा है। इन स्कूलों में लाखों बच्चें पढ़ रहे हैं। उनका भविष्य संकट में पढ़ता देख प्राइवेट स्कूल संघ ने सरकार से अस्थायी मान्यता बढ़ाने का पत्र जल्दी जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि प्रदेश में 3200 स्कूल अस्थायी मान्यता प्राप्त हैं। इन्हें 15-20 वर्षों से एक्सटेंशन मिलती आ रही है। किसी भी सरकार ने स्थायी मान्यता प्रदान नहीं की। पिछले सत्र में 1338 अस्थायी मान्यता वाले स्कूल बच गए थे, जिन्हें एक वर्ष की एक्सटेंशन दी गई।
विज्ञापन
यह एक्सटेंशन 31 मार्च 2021 को समाप्त हो चुकी है। इनमें पहली से 12वीं तक लाखों बच्चे पढ़ रहे हैं। विशेष तौर पर दसवीं व 12वीं कक्षा के लगभग 80 हजार बच्चे अध्ययनरत हैं। शिक्षा बोर्ड भिवानी ने स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों के संबंद्धता आवेदन पत्र व निरंतरता शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि नौ नवंबर निर्धारित की थी, लेकिन अस्थायी स्कूलों को संबंद्धता नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः डीएपी की किल्लत: किसान आधी रात को लगे लाइन में, फिर भी 7 घंटे बाद ज्यादातर को लौटना पड़ा खाली हाथ
कुंडू ने कहा कि इन स्कूलों की पोर्टल आईडी बंद है, जिसके चलते ये संबंद्धता फार्म भरने से वंचित हैं। सैकड़ों स्कूलों की फाइलें पिछले तीन वर्षों से शिक्षा निदेशालय पंचकूला में एग्जिस्टिंग सूची में नाम डलवाने के लिए लंबित पड़ी हैं। ये स्कूल पुराने नियमों के अनुसार मान्यता की फाइल लगाने से भी वंचित हैं।
इसलिए विभाग एग्जिस्टिंग सूची तुरंत जारी करे। इन मांगों को लेकर प्राइवेट स्कूल संघ का प्रतिनिधिमंडल 11 नवंबर को शिक्षा निदेशक से मिलेगा। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर सभी मांगों को प्रमुखता के साथ उठाएंगे।