फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   13 trucks catched from sonipat loaded with betel nut

सोनीपत से नौ करोड़ की सुपारी लदे 13 ट्रक पकड़े, 90 लाख की टैक्स चोरी की आशंका

Tue, 19 Mar 2019 01:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Mar 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
13 trucks catched from sonipat loaded with betel nut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

स्टेट जीएसटी विभाग की छह टीमों ने छापेमारी करके सुपारी से लदे 13 ट्रकों को जब्त किया है। इन ट्रकों में 8 करोड़ 74 लाख 24 हजार 350 रुपये की कीमत की सुपारी लदे होने के कागजात मिले हैं। सभी ट्रक दक्षिण भारत से आ रहे थे। इनमें से 11 ट्रकों का माल दिल्ली उतरना था जबकि एक ट्रक का माल सोनीपत में खाली होना था। एक ट्रक का बिल ही गायब है। जीएसटी टीम को पहली नजर में 90 लाख की टैक्स चोरी की आशंका है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल को सूचना मिली थी कि दक्षिण भारत से सुपारी से लदे कुछ ट्रक टैक्स चोरी करके हरियाणा लाए जाते हैं। इसके बाद अतिरिक्त आयुक्त स्टेट जीएसटी विद्या सागर ने टैक्स चोरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सूचना के अनुसार, पकड़े गए ट्रकों को सोमवार को सोनीपत पहुंचना था। 
विज्ञापन


अधिकारी की ओर से गठित विभाग की छह टीमों में तीन ईटीओ करनाल व तीन ईटीओ पानीपत शामिल थे। सोनीपत कार्यालय को ऑपरेशन से दूर रखा गया। जीटी रोड के पास स्थित सेक्टर 27 से मैपस्को सिटी के पास विभाग को ट्रक खड़े मिले। ट्रक पर लदे माल को सोनीपत में उतारने के बाद गुटखा बनाने वाली कंपनी को भेजा जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने सभी ट्रकों को स्टेट जीएसटी कार्यालय सोनीपत में खड़ा करवा दिया है। अधिकारियों को दो-दो ट्रक की सघनता से जांच की जिम्मेदारी दी गई है। सुपारी खरीदने और बेचने वाले मालिकों को मंगलवार को सोनीपत जीएसटी कार्यालय बुलाया गया है। इनकी मौजूदगी में ट्रकों से तिरपाल हटाया जाएगा। छापेमारी दल में ईटीओ अजय कंसल, सुनिल ढुल, अजय कुंडू, रोहतास, अंजू व एइटीओ दीपक दत्त शामिल रहे।


पकड़े गए ट्रकों के कागजात की जांच की जा रही है। पहली नजर में 90 लाख की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। कुछ बोगस फर्में पाई गई हैं, जिनसे जुर्माने की राशि बढ़ेगी। - आरआर नैन, उपायुक्त स्टेट जीएसटी कार्यालय पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed