फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   13 IAS and four HCS transferred in Haryana

Haryana: सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS और चार HCS का तबादला, करनाल व रोहतक के आयुक्त बदले

Fri, 02 Dec 2022 06:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Dec 2022 06:38 PM IST
सार

जगदीप सिंह को हरियाणा बीज विकास निगम का प्रबंध निदेशक, हरियाणा खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यकारी, रोजगार विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव यशेंद्र सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
13 IAS and four HCS transferred in Haryana
चंडीगढ़ - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा सरकार ने 13 आईएएस और चार एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें करनाल और रोहतक के आयुक्त और पलवल के डीसी के नाम शामिल हैं। करनाल के आयुक्त संजीव वर्मा को करनाल से बदल कर रोहतक मंडल का आयुक्त लगाया है। साकेत कुमार को करनाल मंडल आयुक्त नियुक्त किया है। वहीं, नर हरि सिंह बांगड़ को कृषि विभाग में निदेशक का जिम्मा सौंपा गया है। पलवल के डीसी मुनीष शर्मा के स्थान पर नेहा सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन


इनके अलावा, डी सुरेश को रेजिडेंट कमिश्नर, हरियाणा भवन, नई दिल्ली नियुक्त किया है। आईएएस राजीव रंजन को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का आयुक्त एवं सचिव, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का आयुक्त एवं सचिव, मत्स्य विभाग का आयुक्त एवं सचिव और  हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड, नई दिल्ली का प्रबंध निदेशक लगाया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार, जगदीप सिंह को हरियाणा बीज विकास निगम का प्रबंध निदेशक, हरियाणा खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यकारी, रोजगार विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव यशेंद्र सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





प्रशांत पंवार को जिला नगर आयुक्त अंबाला और नगर निगम अंबाला का आयुक्त, आनंद कुमार शर्मा को अतिरिक्त उपायुक्त सिरसा, डॉ. बलप्रीत सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त कैथल, नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही रेणू सोगान को अतिरिक्त नूंह और प्रदीप सिंह को पटौदी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) व श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड, गुरुग्राम का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया है।

वहीं, एचसीएस अधिकारियों में विरेंद्र सिंह सेहरावत को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), सतिंद्र सिवाच को अंबाला कैंट का उपमंडल अधिकारी (नागरिक), प्रदीप कुमार-3 को संयुक्त निदेशक, राज्य परिवहन हरियाणा और अभय सिंह जांगड़ा को घरौंडा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed