{"_id":"6893b8b0b513d901c8024c13","slug":"13-battalion-crpf-dominated-the-table-tennis-competition-chandigarh-news-c-16-pkl1091-784008-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चौथी राज्य भाला फेंक एथलेटिक्स चैंपियनशिप आज, नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चौथी राज्य भाला फेंक एथलेटिक्स चैंपियनशिप आज, नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक को समर्पित
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से चौथी चंडीगढ़ राज्य भाला फेंक एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन गुरुवार को सेक्टर 7-बी स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावधान में आयोजित हो रही है, जो एशियाई एथलेटिक्स और विश्व एथलेटिक्स से संबद्ध है।
यह आयोजन 7 अगस्त 2020 को टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा द्वारा जीते गए स्वर्ण पदक की याद में आयोजित किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में इस दिन को राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जो चंडीगढ़ में रह रहे हों, पढ़ाई कर रहे हों या कार्यरत हों। चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन ने सभी योग्य एथलीटों से समय पर पंजीकरण कराने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट https://chandigarhathletics.in पर विजिट किया जा सकता है।
विज्ञापन