{"_id":"6338a4b71c56fc2ba1219b00","slug":"13-and-a-half-lakh-cheated-by-becoming-a-friend-of-australia-chandigarh-news-pkl46418095","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया वाला दोस्त बनकर साढ़े 13 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्ट्रेलिया वाला दोस्त बनकर साढ़े 13 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। आस्ट्रेलिया वाला दोस्त सुरिंदर पाल बनकर एक शातिर ने सेक्टर-40 निवासी प्रफुल्ल मोहन सिन्हा से साढे़ 13 लाख ठग लिए। ठग ने प्रफुल्ल मोहन सिन्हा के अकाउंट में 18 लाख 46 हजार 750 रुपये भेजने की रसीद भी व्हाट्सएप की थी लेकिन रुपये उनके अकाउंट में ट्रांसफर नहीं हुए। इससे पहले सिन्हा सुरिंदर पाल के बताए अकाउंट में रुपये ट्रांसफर कर चुके थे।
साइबर सेल ने सेक्टर-40 निवासी प्रफुल्ल मोहन सिन्हा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि 29 सितंबर 2022 को आस्ट्रेलिया से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को दोस्त सुरिंदर पाल बताया था। ठग ने कहा कि उसके एक दोस्त जसपाल सिंह की पत्नी कोलकाता अस्पताल में भर्ती है। ऑपरेशन के लिए 18 लाख रुपयों की जरूरत है। वह उसके अकाउंट में 18 लाख 46 हजार 750 रुपये जमा करवा रहा है। ठग ने सिन्हा को व्हाट्सएप पर रुपये जमा होने की रसीद भी भेज दी और कॉल कर कहा कि दोस्त जसपाल अब फोन करेगा। उसके अकाउंट में 18 लाख रुपये भेज देना। थोड़ी देर बाद जसपाल ने सिन्हा को फोन कर रुपये मांगे। जसपाल ने उसे अकाउंट नंबर दे दिया। सिन्हा ने अकाउंट में 13 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। सुरिंदर पाल की ओर से जमा करवाए रुपये अकाउंट में नहीं आए तो सिन्हा ने फोन किया। तब सुरिंदर पाल ने बताया कि उन्होंने तो रुपये मांगने के लिए कोई फोन नहीं किया था। सिन्हा ने सुरिंदर पाल बनकर फोन करने वाले के व्हाट्सएप नंबर पर फोन किया तो ठग ने नहीं उठाया। इसके बाद सिन्हा ने मामले की सूचना पुलिस को दी।