फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   128 people of Punjab and Haryana be steeped in iraq civil war

इराक में फंसे पंजाब-हरियाणा के 133 लोग

Fri, 20 Jun 2014 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Jun 2014 06:26 PM IST
विज्ञापन
128 people of Punjab and Haryana be steeped in iraq civil war

इराक में फंसे पंजाब के 88 और हरियाणा के 45 लोगों के परिजनों ने राज्यों द्वारा स्थापित कंट्रोल रूमों को जानकारी दी है। दोनों राज्य सरकारें इराक में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हो गई हैं और विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क में हैं।

विज्ञापन


पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पंजाबियों की सकुशल वापसी के लिए दिल्ली में डेरा डाल दिया है। पंजाब केएनआरआई मामलों के मंत्री तोता सिंह ने बताया कि वीरवार दोपहर तीन बजे तक इराक में फंसे 78 पंजाबियों के बारे में जानकारी मिल चुकी थी।
विज्ञापन


इसके अलावा पटियाला जिले के 10 लोगों के बगदाद के पास नजफ में फंसे होने की सूचना उनके परिजनों ने हरियाणा कंट्रोल रूम को दी। तोता सिंह ने कहा कि इराक में फंसे लोगों के बारे में लगातार फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में डेरा डाला

128 people of Punjab and Haryana be steeped in iraq civil war

सभी डीसी को हिदायत दी गई है कि अपने जिलों के ऐसे लोगों के बारे में पता लगाएं जोकि इराक में फंसे हैं। साथ ही उनके परिजनों को बताएं सरकार उनकी सकुशल वापसी के लिए कोशिशें कर रही है।

पंजाब सरकार द्वारा जुटाई जानकारी विदेश मामले विभाग को भेजी जा रही है। पंजाबियों की सकुशल वापसी के लिए मुख्यमंत्री बादल ने दिल्ली में डेरा डाला दिया है। वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि इराक में फंसे लोगों के बारे में कंट्रोल रूम पर सूचना दें।

साथ ही परिजन भी अपने फोन नंबर दें ताकि बाद में उनसे संपर्क किया जा सके। तोता सिंह ने लोगों से अपील की कि वे कंट्रोल रूम के नंबर सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करें। ताकि यह जानकारी इराके में फंसे लोगों तक पहुंचे और वे पंजाब सरकार को सूचित कर सकें।

इराक में अभी इंटरनेट चालू है, यह माध्यम मददगार बन सकता है। पंजाब द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम से  0172-2740397, 0172-2740035 और  फैक्स नंबर - 0172-2740936 पर संपर्क किया जा सकता है।

हरियाणा के कंट्रोलरूम में 40 ने संपर्क किया

128 people of Punjab and Haryana be steeped in iraq civil war

हरियाणा के कंट्रोल रूम में यह सूचना वीरवार रात तक 40 लोगों के बारे में जानकारी मिली। इनमें से अधिकतर उत्तर हरियाणा से हैं। जैसे जैसे लोगों को पता चल रहा है वे अपने परिजनों के माध्यम से फोन पर सूचना दे रहे हैं।

महानिदेशक लोकसंपर्क एवं सूचना सुधीर राजपाल ने बताया कि कंट्रोल रूम में बहुत से लोगों के परिजनों से बात हुई है। मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर चिंतित हैं। सूची को विदेश मंत्रालय भिजवा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय द्वारा इराक में बंदी बनाए गए 40 भारतीयों की जो सूची जारी की गई है उसमें हरियाणा के किसी व्यक्ति के शामिल होने की जानकारी हमारे पास नहीं है। फिर भी विदेश मंत्रालय से संपर्क कर रहे हैं। जो लोग फंसे हैं उनकी सही स्थिति भारत सरकार से पूरी सूची वेरिफाई होने के बाद पता चलेगी। जिसमें शनिवार शाम तक का समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed