फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1.27 lakh rupees stolen from an old man's credit card

Chandigarh News: बुजुर्ग के क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 1.27 लाख रुपये

Sat, 13 Sep 2025 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
1.27 lakh rupees stolen from an old man's credit card
चंडीगढ़। सेक्टर-56 के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग से 1.27 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित धरमपाल ने सेक्टर-17 स्थित साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धरमपाल ने पुलिस को बताया कि बीते पांच जून को उन्हें इंडसइंड बैंक का नया क्रेडिट कार्ड मिला था। अगले दिन एक और कार्ड आया। सात जून को उन्हें दो अज्ञात नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और कहा कि उनके कार्ड से अंतरराष्ट्रीय लेनदेन शुरू हो गए हैं जिन्हें रोकने के लिए एक लिंक पर क्लिक करना होगा। धरमपाल ने जैसे ही लिंक खोला उनका मोबाइल हैक हो गया। ठगों ने उनके कार्ड की जानकारी हासिल कर कई ट्रांजेक्शन कर 1,27,737 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed