फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12.5 percent increase in fees in self finance courses and 7.5 percent in traditional in colleges

Chandigarh News: कॉलेजों में सेल्फ फाइनेंस कोर्स में 12.5 और ट्रेडिशनल में 7.5 फीसदी फीस बढ़ी

Sun, 28 May 2023 05:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 28 May 2023 05:01 PM IST
सार

पंजाब में अंडर ग्रेजुएट ग्रेजुएट कोर्स में बीए की कुल फीस 13820 रुपये प्रति वर्ष, बीकॉम की 25207 रुपये प्रति वर्ष और बीएससी की 15558 रुपये प्रति वर्ष फीस रहेगी। वहीं पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एमए की कुल फीस 19442 रुपये प्रति वर्ष, एमकॉम की 25643 रुपये प्रति वर्ष और एमएससी की 22800 रुपये प्रति वर्ष फीस रहेगी।

विज्ञापन
12.5 percent increase in fees in self finance courses and 7.5 percent in traditional in colleges
पंजाब यूनिवर्सिटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी से संबद्ध चंडीगढ़ और पंजाब के कॉलेजों में आगामी सत्र 2023-24 से फीस बढ़ाने का फैसला लिया गया है। शनिवार को पीयू में हुई सिंडिकेट कही बैठक में फीस बढ़ोतरी के एजेंडे को पास कर दिया गया। कॉलेजों के ट्रेडिशनल कोर्सेज बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकाम और एमएससी जैसे कोर्स में 7.5 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। वहीं कॉलेजों के सेल्फ फाइनेंस कोर्स में 12.5 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है।

विज्ञापन


ईडब्लयूएस के लिए फीस में नहीं हुई बढ़ोतरी
कॉलेजों में एडमिशन फीस, लेट फीस और ट्यूशन फीस में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। इसके साथ ईडबल्यूएस कैटेगरी के छात्रों के लिए भी फीस बढ़ोतरी में छूट रहेगी, उन्हें पुराने सत्र के अनुसार ही फीस जमा करवानी होगी। बैठक में फीस बढ़ाने का तर्क कॉलेज/मैनेजमेंट की ओर से सातवें वेतनमान के अनुसार वेतन जारी करने का दिया गया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के कॉलेजों के यूजी और पीजी कोर्स के लिए फीस स्ट्रक्चर
चंडीगढ़ के कॉलेजों में यूजी कोर्स में बीए की 16029 रुपये प्रति वर्ष, बीकॉम की 24176 रुपये प्रति वर्ष और बीएससी की 17720 रुपये प्रति वर्ष फीस रहेगी। चंडीगढ़ के कॉलेजों में पीजी कोर्स की फीस एमए में 18802 रुपये प्रति वर्ष, एमकॉम में 24620 रुपये प्रति वर्ष और एमएससी में 22160 रुपये प्रति वर्ष फीस बढे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के यूजी और पीजी कोर्स में यह रहेगी फीस
पंजाब में अंडर ग्रेजुएट ग्रेजुएट कोर्स में बीए की कुल फीस 13820 रुपये प्रति वर्ष, बीकॉम की 25207 रुपये प्रति वर्ष और बीएससी की 15558 रुपये प्रति वर्ष फीस रहेगी। वहीं पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एमए की कुल फीस 19442 रुपये प्रति वर्ष, एमकॉम की 25643 रुपये प्रति वर्ष और एमएससी की 22800 रुपये प्रति वर्ष फीस रहेगी।


कॉलेजों के सेल्फ फाइनेंस कोर्स का ये रहेगा फीस स्ट्रक्टचर
चंडीगढ़ और पंजाब के कॉलेजों के सेल्फ फाइनेंस कोर्स में सत्र 2023-24 से 12.5 प्रतिशत की फीस बढ़ोतरी की जा रही है। इसके बाद कॉलेजों में बीबीए की सालाना फीस 35497 रुपये, पीजीडीएमएम/पीजीडीपीएम /एलडब्ल्यू /पीडीजीएमसी /पीजीडीसीए की फीस 26179 रुपये, बीसीए की फीस 42155 रुपये, बीएससी (बायोटेक ऑनर्स) की फीस 42155 रुपये, एमएससी आईटी की फीस 55767 रुपये, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की फीस 68723 रुपये और एमएससी बायोइंर्फोमेटिक्स की फीस 68723 रुपये रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed